अब वैज्ञानिकों को सताने लगी एक और चिंता, लगातार फैलता ही जा रहा दुनिया का सबसे बड़ा 'सहारा' रेगिस्तान
सहारा मरुस्थल पर भी ग्लोबल वॉर्मिंग का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में वैज्ञानिकों को चिंता है कि आने वाले समय में कहीं जिंदगी और मुश्किल ना हो जाए।

Thar desert expension: दुनिया के सबसे बड़ा रेगिस्तान 'सहारा' पर क्लाइमेट चेंज का वो असर पड़ रहा है, जिसके बारे में जानकर शायद यहां कभी आबादी हो सकने की बात पर ही यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। जी हां! बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग का असर सहारा पर भी पड़ रहा है।
दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान
300 मीटर औसत ऊंचाई वाला मरुस्थल सहारा, सहारा रेगिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। अफ्रीका के इस मरुस्थल को दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान यूं ही नहीं कहा जाता। 4800 किलोमीटर लंबाई और 1800 किलोमीटर की चौड़ाई में फैला ये रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
ग्लोबल वॉर्मिंग का पड़ रहा असर
लेकिन अब ग्लोबल वॉर्मिंग का असर इस रेगिस्तान पर इस कदर पड़ने लगा है कि हर साल ये लगभग 45 किलोमीटर की रफ्तार से फैल रहा है। वैज्ञानिकों को चिंता सताने लगी है कि अगर ऐसा ही हाल रहा, तो दुनिया में रेगिस्तान ही रेगिस्तान हो जाएंगे और उपजाऊ जमीन कम होने के चलते लोगों की जिंदगी ही मुश्किल हो जाएगी।
2016 में बर्फ पड़ी तो सब हैरान
मरुस्थल का नाम जहन में आते ही वैसे तो बंजर जमीनों और चट्टानों की तस्वीर ही सामने आने लगती है। सहारा में भी इंसानों के रहने लायक अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके यहां करीब 500 रेंगने वाले जीव पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां 1000 के करीब पेड़ों की प्रजातियां भी हैं। रेगिस्तानों में सर्दी होना वैसे तो सपने जैसा लगता है लेकिन आपको बता दें कि जितनी गर्मी यहां दिन में पड़ती है, उतनी ही भयानक सर्दी रात में। हालांकि, साल 2016 में यहां बर्फबारी हुई थी, जिसने सबको हैरान करके रख दिया।
सालों पहले हरी-भरी थी सहारा की दुनिया
बता दें कि सराहा मरुस्थल आज जितना वीरान और निर्जन दिखाई पड़ता है, उतना ही हरा-भरा ये एक समय पर नजर आता था। ये वक्त था तकरीबन 6000 साल पहले का। जब इस मरुस्थल पर हरियाली थी। लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, 2500 साल पहले ये मरुस्थल में तब्दील हो गया। क्या वजह थी जो इतना बड़ा इलाका रेगिस्तान बन गया, इसका सटीक जवाब तो वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि सहारा रेगिस्तान 15000 सालों के बाद फिर से हरा भरा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications