VIDEO: इस दो फीट के हरे रंग के जीव को देखकर लोग हैरान, कोई बता रहा सांप तो कोई ड्रैगन

बैंकॉक, 16 मार्च: सोशल मीडिया ने दुनिया को काफी छोटा कर दिया, क्योंकि विश्व में जब भी कुछ बड़ा या अजीब होता है तो सोशल मीडिया के जरिए वो पूरे वर्ल्ड में फैल जाता है। अब ऐसा ही इन दिनों एक रोमांचक वीडियो थाईलैंड से सामने आया है, जिसका चर्चाएं इंटरनेट पर जमकर हो रही है। वायरल वीडियो में एक अजीबो-गरीब तरीके का जीव दिखाई दे रहा है, जिसको आज तक किसी ने नहीं देखा होगा।

धरती पर मिला रहस्यमयी जीव

धरती पर मिला रहस्यमयी जीव

वैसे तो दुनिया में काफी कुछ ऐसा है, जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। पृथ्वी पर ना जाने कितनी ऐसा जीव-जानवरों की प्रजातियां है, जिसके बारे में ना सुना होगा और ना देखा। ऐसे ही जैसे सांप का नाम सुनकर ही लोगों के अंदर डर बैठ जाता है, क्योंकि सांप का काटा शख्स पानी भी नहीं मांगता और दुनिया से चला जाता है, लेकिन इसी धरती पर एक ऐसा सांप भी रहता है, जो डरवाना ना होकर काफी प्यारा है।

थाईलैंड में दलदल के अंदर मिला दो फीट लंबा जीव

थाईलैंड में दलदल के अंदर मिला दो फीट लंबा जीव

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस जीव को सांप बताया जा रहा है और लोग इस सांप के बारे में तरह-तरफ की बातें कर रहे हैं। हरे रंग के इस सांप को देखकर सोशल मीडिया यूजर पर भी काफी हैरान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड में एक दलदल में यह हरे रंग का दो फीट लंबा सांप मिला है, जिसे देखकर लोग हैरानी से भरे हुए हैं, क्योंकि पहले कभी ऐसा जानवर नहीं देखा गया।

नार्थईस्ट थाईलैंड के सखोन नाखोन प्रांत में मिला

नार्थईस्ट थाईलैंड के सखोन नाखोन प्रांत में मिला

न्यूज वेबसाइट थाइगर की रिपोर्ट के मुताबिक यह सांप नार्थईस्ट थाईलैंड के सखोन नाखोन प्रांत में 'तू' नाम के एक व्यक्ति को मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक 49 साल से 'तू' ने पिछले महीने घर जाते वक्त इस हरे रंग के सांप को दलदल के अंदर रेंगते हुए देखा था। 49 वर्षीय व्यक्ति ने इस देखा तो काफी हैरान हुआ और फिर परिवार को दिखाने के लिए जार में घर ले गया।

इसे ड्रैगन बता रहा है तो कोई इसे सांप

इसे ड्रैगन बता रहा है तो कोई इसे सांप

वहीं अब परिवार ने इसे दो फीट लंबे सांप को पानी से भरे एक कंटेनर में रखा दिया उसे छोटी मछली भी खिलाई थी। जबकि यह क्या है इसकी पहचान करने के लिए वो अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। जीव की पहचाने के लिए सांप को 'तू' के घर पर ही रखा गया है। अब इसका वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें कोई इसे ड्रैगन बता रहा है तो कोई इसे सांप कह रहा है। कई यूजर्स ने बताया कि यह एक सांप हो सकता है, जिसकी पीठ के हिस्से पर काई या शैवाल उगते हैं। आप भी देखिए इस जीव का वायरल वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+