VIDEO: एक ही घर में 8 खूबसूरत पत्नियों के साथ रहता है शख्स, रोमांस के लिए तय किया सबका शेड्यूल

नई दिल्ली, 30 जनवरी: भारत में एक से ज्यादा शादियां करना गैरकानूनी है, लेकिन दुनिया के बहुत से देश ऐसे हैं जहां लोग जितनी चाहें उतनी बीबियां रख सकते हैं। अब थाईलैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने 8-8 शादियां कर रखी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि उसकी सभी बीबियां खुशी से एक ही घर में रहती हैं। (वीडियो-नीचे)

Recommended Video

    Thailand: एक दो नहीं 8 पत्नियों के साथ रहता है युवक, पत्नियों में नहीं होता झगड़ा | वनइंडिया हिंदी
    पेशे से हैं टैटू आर्टिस्ट

    पेशे से हैं टैटू आर्टिस्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड निवासी ऑन्स डैम सोरोट एक छत के नीचे 8 पत्नियों के साथ रहते हैं। वो पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं। उनको हर पत्नी से पहली नजर में प्यार हुआ था। जिसके बाद वो शादी करते चले गए। अब उनकी 8 खूबसूरत बीबियां बिना झगड़े के रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज का खुलासा किया।

    4 बेड रूम में रहती हैं 8 पत्नियां

    4 बेड रूम में रहती हैं 8 पत्नियां

    इंटरव्यू में सोरोट ने बताया कि उनकी आठों पत्नियां 4 बेडरूम में रहती हैं। रोमांस और पति के साथ सोने के लिए सबका शेड्यूल तय है। उसी हिसाब से वो पति के पास जाती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि आठों पत्नियों में मनमुटाव होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। सबमें अच्छे पारिवारिक संबंध हैं। वो उन्हें दुनिया का सबसे सज्जन आदमी मानती हैं और उन्हें खूब प्यार करती हैं।

    कैसे ही मुलाकात?

    कैसे ही मुलाकात?

    सोरोट ने सभी से मुलाकात का किस्सा भी इंटरव्यू में शेयर किया। उन्होंने कहा कि वो अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से एक दोस्त की शादी में मिले थे। वहां उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी नोंग एल से मुलाकात एक बाजार में हुई। जब उन्होंने उसके बारे में पहली पत्नी को बताया तो वो शादी के लिए मान गई। इसके बाद उनकी तीसरी पत्नी से मुलाकात एक अस्पताल में हुई। दोनों पत्नियों से मंजूरी लेकर उन्होंने उससे भी शादी कर ली।

    कुछ से सोशल मीडिया पर मुलाकात

    कुछ से सोशल मीडिया पर मुलाकात

    सोरोट के मुताबिक चौथी, पांचवीं और छठी पत्नी से वो सोशल मीडिया के जरिए मिले थे। इसके बाद सातवीं से वो एक धार्मिक स्थल और आठवीं से छुट्टियों के दौरान मिले। उन्होंने कहा कि वो हर नई शादी के लिए सभी पुरानी पत्नियों से मंजूरी लेते हैं। वहीं सबसे बड़ा सवाल ये था कि आठों खूबसूरत लड़कियों ने क्या देखकर सोरोट से शादी की? इस पर सभी पत्नियों ने कहा कि उनके पति देखने में आकर्षक और केयरिंग है। जिस वजह से उन्होंने शादी की है। उनमें आपस में झगड़ा नहीं होता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+