'व्हेल की उल्टी' ने एक पल में बदल दी मछुआरे की किस्मत, 10 करोड़ से ज्यादा मिलेगी कीमत

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: इंसान की किस्मत कब पलट जाए किसी को पता नहीं होता है। अब थाई तट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मछुआरे को ऐसी चीज मिली, जिसकी कीमत 1 मिलियन पाउंड से ज्यादा है। भारत के हिसाब से देखें, तो ये राशि 10,16,85,500 रुपये होगी। मछुआरे और उसके परिवार को अब तक इस किस्मत के खेल पर यकीन नहीं हो रहा है।

पानी में तैरती हुई मिली

पानी में तैरती हुई मिली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थाईलैंड के नारोंग फेटचराज मछली पकड़ने का काम करते हैं। इसके बदले वो प्रति माह करीब 200 पाउंड कमाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सूरत थानी प्रांत के नियोम समुद्र तट पर एक अजीब चीज को पानी में बहते हुए देखा। उन्हें लगा कि ये कुछ कीमती चीज हो सकती है, जो समुद्र से बहकर आई हो। इस वजह से उन्होंने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाल लिया।

35 हजार पाउंड प्रति KG कीमत

35 हजार पाउंड प्रति KG कीमत

बाद में मछुआरा उसे प्रिंस ऑफ सोंगक्ला विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के पास ले गया। जिस पर पता चला कि वो व्लेक की उल्टी की 66lb गांठ है, जिसका वजन 30 किलोग्राम है। इसकी संभावित कीमत 1 मिलियन पाउंड हो सकती है। इससे पहले भी व्हेल की उल्टी कई बार मिली है, जो 35 हजार पाउंड प्रति किलो बिकी। इसे वैज्ञानिक भाषा में इसे एम्बरग्रीस कहते हैं।

कहते हैं 'तैरता हुआ सोना'

कहते हैं 'तैरता हुआ सोना'

एक विशेषज्ञ के मुताबिक व्हेल की उल्टी को एक गंधहीन अल्कोहल के कारण समुद्र का खजाना या फिर तैरता हुआ सोना कहा जाता है। जिसे इत्र की गंध को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए निकाला जाता है। इलाके में पहले किसी ने व्हेल एम्बरग्रीम को ना तो छुआ था, ना ही देखा। इस वजह से सब बहुत खुश हैं। जब उनके पास मछुआरा उसे लेकर पहुंचा, तो उन्होंने आग से उसकी जांच की और पूरी बात बताई।

गत्ते में छिपाया

गत्ते में छिपाया

वहीं मछुआरे ने बताया कि उनसे अपने रिश्तेदारों को सूचित करने से पहले उसे एक तौलिये में लपेटकर गत्ते के डिब्बे में छिपा दिया था। उन्होंने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं मुझे नहीं पता कि क्या करना है। मैं एम्बरग्रीस बेचने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि इसके असली होने का प्रमाणपत्र मुझे मिल चुका है। अगर इसकी अच्छी कीमत मिल गई, तो वो मछुआरे का काम छोड़ देंगे। साथ ही दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन करेंगे।

ऐसे आता है बाहर

ऐसे आता है बाहर

वैज्ञानिकों के मुताबिक एम्बरग्रीस स्पर्म व्हेल में पाया जाता है। व्हेल की पित्त नलिकाएं बड़ी या तेज वस्तुओं के मार्ग को आसान बनाने के लिए स्राव करती हैं। व्हेल तब बलगम को उल्टी कर देती है , जो मोम की तरह जमकर समुद्र के तट पर तैरती है। ये एक मीठी और लंबे समय तक चलने वाली सुगंध विकसित करता है। रासायनिक रूप से एम्बरग्रीस में एल्कलॉइड, एसिड और एंब्रेन नामक एक विशिष्ट यौगिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के समान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+