बाल काटने की दुकान की ऐसी हॉट फोटो देख लोग समझ बैठे गलत, देखें विज्ञापन की तस्वीरें

नई दिल्ली। टीवी या सोशल मीडिया पर हम सभी कई ऐसे विज्ञापन देखते हैं, जो मजेदार होते हैं या फिर ऐसे कि आप सोचने को मजबूर हो जाएं कि आखिर ये विज्ञापन किसका था। ऐसी ही एक घटना घटी है थाईलैंड में। दरअसल, थाईलैंड में एक विज्ञापन ने ऐसी गलतफहमी लोगों के बीच पैदा की कि लोग बाल काटने वाली दुकान को कुछ और ही समझ बैठे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एड

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एड

इस विज्ञापन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विज्ञापन में कुछ हॉट महिलाएं कुर्सी पर बैठे हुए पुरुषों के साथ नजर आ रही हैं, जिस अंदाज में महिलाओं ने पोज दिये हैं उसे देखकर पता लगाना यह मुश्किल है कि इस दुकान में केवल बाल काटे जाते हैं या फिर कुछ और भी होता है।

रियल कट 4 नामक एक नाई की दुकान

रियल कट 4 नामक एक नाई की दुकान

थाईलैंड के नाखोन सावन सिटी में रियल कट 4 नामक एक नाई की दुकान ने अपने एडवर्टाइजमेंट की कुछ तस्वीरें फेसबुक पर शेयर की हैं, जिनमें कम कपड़े पहली महिलाएं पुरुष क्लाइंट के साथ नजर आ रही हैं। भले ही इन तस्वीरों को दुकान के विज्ञापन के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन लोगों को इसका कुछ और ही मतलब समझ आया।

विज्ञापन ने पकड़ा तूल

विज्ञापन ने पकड़ा तूल

सोशल मीडिया पर इस दुकान को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई है। कई यूजर्स ने इसे थाई वेश्यालय तक करार दे दिया है। एक शख्स ने पूछा कि यह नाई की दुकान है या मसाज पार्लर। दूसरे ने लिखा कि यह शर्म की बात है कि मैंने कल यहां बाल कटवाए थे। इस विज्ञापन ने इतना तूल पकड़ा कि दुकान के मालिक को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ गया। रियल कट के फेसबुक पेज पर इस बारे में सफाई दी गई है।

दुकान के मालिक ने दी सफाई

दुकान के मालिक ने दी सफाई

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया है, 'हमारे पेज पर प्रकाशित विज्ञापन को देखने के बाद बड़ी संख्या में कॉल और इनक्वायरी आई हैं। ऐसा लगता है कि हम अपनी नाई की दुकान पर जो सर्विस देते हैं, उसके बारे में कुछ गलतफहमी पैदा हो गई है। यह सिर्फ एक प्रमोशनल फोटोशूट था। हमारे पास एक महिला, दो पुरुष बार्बर हैं और तस्वीरों में जो दिख रहे हैं वे हमारे मालिक हैं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+