कमाल के हैं ये बच्‍चे, 746 फीट की ऊंचाई पर करी दौड़भाग

टीनएजर्स बच्‍चों के कारनामे को देखकर आप भी रोमांचित हो उठेंगे।

नई दिल्‍ली। इंटरनेट हंसी मजाक की दुनिया से भरा होता है लेकिन दूसरी तरफ यहां ऐसे स्‍टंट भी देखने को मिलते हैं कि आप रोमांचित हो जाएं। जब आप किसी प्रोफेशनल स्‍टंटमैन से मिलते हैं तो पहाड़ों पर चलना, ऊंचाई से छलांग लगाना, आग में चलना यह सब तो उनके लिए बहुत आम होता है लेकिन कोई बच्‍चे जब इन्‍हें करें तो जाहिर सी बात है कि आप रोमांचित हो जाएंगे। दरअसल, सैनफ्रासिंस्‍को में एक ऐसा ही इंसीडेंट सामने आया है जिसे देखकर आप दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे। इसके लिए आपको इंटरनेट की दुनिया की तरफ रुख करना होगा। इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। टीनएजर्स बच्‍चों के कारनामे को देखकर आप भी रोमांचित हो उठेंगे।

कमाल के हैं ये बच्‍चे, 746 फीट की ऊंचाई पर करी दौड़भाग

दरअसल, सैनफ्रांसिस्‍को में 746 फीट ऊंचे गोल्‍डन गेट ब्रिज में दो टीनएजर्स बच्‍चे ऐसे उछलकूद कर रहे हैं कि पूछिए मत। ये दोनों बच्‍चे इस ब्रिज के टॉप केबिन्‍स पर ऐसे चढ़ रहे हैं जैसे किसी हाइवे की सुनसान जगह पर वॉक कर रहे हों। बात सिर्फ घूमने पिफरने तक ही सीमित नहीं है। ये दोनों ब्रिज की ऊंचाई पर झूम रहे हैं और एक रॉकस्‍टार की तरह परफॉर्मेंस दे रहे हैं। ऐसी परफॉर्मेंस आपने अब तक तो किसी स्‍टंटमैन की ही देखी होगी। लेकिन जनाब यहां तो इनको अपने जान की कोई परवाह ही नहीं है। ये बच्‍चे लगातार दस मिनट तक इस ब्रिज पर रहे और केबल्‍स की मदद से बहुत देर तक उसपर चलते फ‍िरते और घूमते रहे।

इनकी जरा सी चूक इनकी जिंदगी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। लेकिन एक हाथ से ब्रिज की रोप पकड़कर नीचे लटकना, उस पर चक्‍कर काटना, म्‍यूजिक के साथ ब्रिज पर डांस करना। रस्‍सी को पकड़कर ब्रिज के टॉप तक जाना और फ‍िर तेजी से उतरना। इनके लिए चुटकियों का खेल है। जो लोग दिल से कमजोर हैं उन्‍हें यह करतब डरा भी सकते हैं पर जो लोग हंसी मजाक करते हैं उन्‍हें हंसाने के लिए ये स्‍टंट काफी हैं। देखने में यह आपको कूल नजर आते हैं लेकिन इन बच्‍चों का एटिटयूड कमाल है भाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+