बेटी ने पूछा, पापा क्या मैं अपना हिजाब हटा लूं, पिता ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब

हिजाब हटाने के लिए मुस्लिम लड़की ने पिता से पूछा सवाल, सऊदी के पिता ने जो जवाब दिया वो जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

नई दिल्ली। सउदी अरब देश के बारे में अक्सर की कट्टरता और आंतकी गतिविधियों से संबंधित खबरें आती है, लेकिन इस बार जो खबर आई है, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। सऊदी अरब के एक पिता ने अपनी बेटी के सवालों का ऐसा जवाब दिया है, जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

 Teen Texts Dad About Removing Her Hijab. His Reply Is Winning Twitter

सऊदी अरब की रहने वाली मुस्लिम लड़की लामया, जो अमेरिका में रहकर पढ़ाई कर रही है, अपने पिता से जो कि सऊदी में ही काम करते हैं पूछती है कि क्या वो हिजाब हटा ले। लामया ने अपने पिता से पूछती है कि पापा, क्या मैं हिजाब पहनना बंद कर सकती हूं?

 Teen Texts Dad About Removing Her Hijab. His Reply Is Winning Twitter

लामया के इस सवाल पर उसके पिता ने जो जवाब दिया उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। बेटी के हिजाब उतारने के सवाल पर उसके पिता ने कहा कि मेरी प्यारी, इस सवाल का जवाब मुझे नहीं तय करना है। मैं क्या, कोई भी पुरुष तुम्हारे लिए इसका फैसला नहीं कर सकता। पिता ने कहा कि अगर इसे ठीक मानती हो तो ऐसा ही करो, मैं हर फैसले में तुम्हारे साथ हूं।

सऊदी अरब के पिता का ये जवाब सुनकर हर कोई हैरान है। हैरान के साथ-साथ लोग सऊदी के लोगों की बदलती सोच को लेकर खुश है। उनकी बदलती मानसिकता से प्रभावित है। पिता का ये जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामया ने खुद अपने पिता के इस जवाब को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो गया है। लोग पिता की सराहना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+