शांत बैठे एनाकोंडा को छेड़ना शख्स को पड़ा महंगा, VIDEO में देखें क्या हुआ उसके साथ

Teasing anaconda sitting quietly in water cost a person, see what happened to him in VIDEO

नई दिल्‍ली, 07 जुलाई। एनाकोंडा सबसे खतरनाक और जहरीला सांप होता है। इसके बावजूद लोग उसके साथ भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आ रहा है कि वाहवाही लूटने के लिए एक शख्‍स ने पानी में बैठे एनाकोंडा को छेड़ा लेकिन छेड़छाड़ करना उसे काफी भरी पड़ा।

पानी में शांत बैठे एनाकोंडा को शख्‍स ने छेड़ा

पानी में शांत बैठे एनाकोंडा को शख्‍स ने छेड़ा

दरअसल ये वीडियो ब्राजील के एक मछली पकड़ने वाले गाइड का है। जिसने लोगों के सामने अपनी हेकड़ी दिखाने के लिए नदी के पानी में शांति से बैठे एनाकोंडा सांप को छेड़ दिया इसके बाद उसका वो हाल हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद हर किसी की सांस रुक गई।

पर्यटकों को नदी की सैर पर ले गया था ये शख्‍स

पर्यटकों को नदी की सैर पर ले गया था ये शख्‍स

इस पूरी घटना को उसी 38 वर्षीय जोआओ सेवरिनो ने कैमरे में कैद कर लिया जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सेवरिनो नाम का गाइड 30 जून को मध्य ब्राजील के राज्य गोआस में अरागुआया नदी के किनारे एक नाव पर पर्यटकों के एक समूह को ले गया था जब ये घटना हुई।

पर्यटकों को दिखाते हुए कैमरा पास ले जाता है शख्‍स

पर्यटकों को दिखाते हुए कैमरा पास ले जाता है शख्‍स

वीडियो में 20 सेकंड के वीडियो में लकड़ी के दो लट्ठों के बीच पानी के नीचे कुंडली जमाए एनाकोंडा बैठा हुआ नजर आ रहा है। जैसे ही सेवरिनो कैमरे को एनाकोंडा पर लाता हैं, उसने पर्यटकों को बात करते हुए नदी के अंदर शांति से बैठे एनाकोंडा सांप को दिखाते हुए छेड़ दिया।

एनाकोंडा पानी से छलांग लगाता है और...

एनाकोंडा पानी से छलांग लगाता है और...

इसके बाद एक सेकेंड में ही एनाकोंडा पानी से छलांग लगाते और उसे काटने के लिए छपटता है। सांप का डंक सेवरिनो की स्किन में नहीं घुसा इसलिए तो बाल- बाल बच गए हैं। वीडियो में मिस्टर सेवेरिनो हमले के बाद घबराकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

जान बची तो शख्‍स ने शेयर किया खौफनाक मंजर

जान बची तो शख्‍स ने शेयर किया खौफनाक मंजर

सेवरिनो ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए अपने भयावह अनुभव को शेयर करते हुए कहा मैंने एक स्टंप पर सांप को देखा और मैंने कहा देखो, दोस्तों, एक एनाकोंडा वहां खत्म हो गया है, मैं इसे आपको दिखाने के लिए शूट करने जा रहा हूं। नाव पर सवार लोगों को सदमे में छोड़कर सर्प जल्दी से गायब हो गया।

30 फीट लंबा और 550 पाउंड तक बढ़ सकता है एनाकोंडा

सांप की पहचान हरे एनाकोंडा के रूप में की गई जो 30 फीट लंबा और 550 पाउंड तक बढ़ सकता है। बोआ परिवार का ये एक सदस्य है। दक्षिण अमेरिका का हरा एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+