Teacher's Day: टीचर ने बच्चों के साथ किया जबरदस्त डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
Teacher's Day: हर साल गुरू और शिष्य के बॉन्ड को दिखाने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का अपने आप में बहुत खास महत्व है। इसी बॉन्ड दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर स्टूडेंट के साथ डांस करती दिख रही है।
टीचर ने बच्चों के साथ किया डांस
वीडियो को वेदांत वर्मा नाम के यूजर ने यूट्यूब पर अपलोड किया है। इसमें दिख रहा है कि कैसे टीचर बच्चे के साथ डांस करती दिख रही है। पहले तो वो खड़ी होकर खुद ही डांस स्टेप्स कर रही होती है फिर इसके बाद अगल बगल से दो स्टूडेंट्स आकर अपने डांस स्टेप्स दिखाने लगते हैं। इसके बाद तीनों मिलकर साथ में डांस करने लगते हैं।

लोगों ने कर दिया ट्रोल
सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लगता है लोगों को ये क्लिप खास पसंद नहीं आया और वे टीचर को जमकर ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना है कि क्लास में पढ़ाई की जगह डांस हो रहा है। वहीं कई लोगों को टीचर का ऐसे बच्चों के साथ डांस करना पसंद नहीं आया और उन्होंने शिक्षिका की जमकर आलोचना कर डाली।
आज के दिन मनाते हैं शिक्षक दिवस
वहीं टीचर्स डे की बात करें तो आज का दिन देशभर के शिक्षकों को समर्पित है। इस दिन स्कूली बच्चे अपने शिक्षकों को गिफ्ट्स देकर उन्हें खास दिन की बधाई देते हैं। वहीं स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। भारत में टीचर्स डे को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है।
गुरुओं के प्रति आभार जताने का दिन
इस दिन सब लोग अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। ऐसे में आप भी अपने गुरुओं को इस खास दिन पर मैसेज या फिर कोई संदेश लिखकर भेज सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications