VIDEO: नूडल्स के साथ मगरमच्छ का भारी-भरकम पैर, क्या आप खाना चाहेंगे 'गॉडजिला रेमन'?

Taiwanese Godzilla Ramen: सोशल मीडिया पर अकसर आपको अजीबोगरीब डिश के नाम या फिर वीडियोज भी दिख जाते हैं। कई बार कुछ ऐसी खाने की चीजें परोस दी जाती हैं, जिन्हें देखकर आपका भी मन अजीब हो जाए।

मगरमच्छ के कटे पैरों वाली डिश
ऐसा ही कुछ ताइवान की एक लोकल शॉप पर भी देखने को मिला। जहां रेमन व्यंन के वीडियो और फोटोज ने दुनियाभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस शॉप पर एक बाउल में रेमन नूडल्स परोसे जा रहे हैं, लेकिन इन नूडल्स के ऊपर मगरमच्छ के कटे हुए पैर से गार्निशिंग की गई है।

Taiwanese Godzilla Ramen

कैसे मिलेगी ये डिश
ताइवान के रेस्टोरेंट नु वू माओ कुई ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस डिश की कई वीडियोज शेयर की हैं। एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि ये एक नई डिश है, जो प्री ऑर्डर पर ही उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जो लोग मगरमच्छ के पैरों वाले रेमन सूप को नहीं पसंद करते, उनके लिए अलग तरह के सूप भी उपलब्ध हैं।

महिला ने लिया डिश का आनंद
इस डिश का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला को इस डिश का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत मे महिला के सामने सूप का एक बड़ा सा कटोरा नजर आ रहा है। सबसे पहले वो महिला मगरमच्छ के पैर को एक तरफ रखती है और फिर डिश में शामिल और चीजों को आजमाती है। एक बार खा लाने के बाद वो मगरमच्छ के पैर खाने लगती है।

कहां से लाए गए ये मगरमच्छ?
याहू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुकान के मालिक ने बताया कि मगरमच्छों को ताइतुंग के एक खेत से खरीदा गया है। रेमन डिश में खास अट्रैक्शन मगरमच्छ के पैर के अलावा अंडे, बांस और बेबी कॉर्न सहित अन्य टॉपिंग्स भी डाली गई हैं। इस डिश की कीमत 1500 न्यू ताइवान डॉलर यानी लगभग 48 डॉलर है। इस डिश को कई लोग गॉडजिला रेमन भी कहते हैं।

यहां देखें वीडियो...

गॉडजिला रेमन को देखकर क्या बोले लोग?
इस अजीबोगरीब डिश को लेकर रिएक्ट करने में लोगों को जरा सी भी देर नहीं लगी। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि नहीं। एक ने कहा कि ऐसा मत सोचो। एक ने कहा कि अब समय आ गया है कि आप अपना लंच छोड़ दो। एक ने कहा कि रेमन और गॉडजिला... दो मेरी पसंदीदा चीजें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+