T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद ट्रोल हुई टीम, यूजर बोले- 'सपना टूटता है तो दिल जलता है...'
T20 World Cup: पाकिस्तान की हार के बाद ट्रोल हुई टीम, यूजर बोले- 'सपना टूटता है तो दिल जलता है...'
नई दिल्ली, 12 नवंबर: टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रेवश किया है। ऑस्ट्रेलिया अब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार ( 14 नवंबर ) को होने वाले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। मैच की शुरुआत ऐरन फिंच के टॉस जीतकर गेंदबाजी के फैसले के साथ हुई थी। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 177 रनों का दिया था। चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं हुई लेकिन आखिर में मार्कस स्टोइनिस ने 40 और मैथ्यू वेड ने 41 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। पाकिस्तान की हार के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर पाकिस्तान की हार पर कई तरह के पर मीम शेयर कर रहे हैं। इन मीम में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाया जा रहा है। कई ट्रोलर्स ने कहा है कि पाकिस्तान फिक्सिंग करके भी मैच जीत नहीं पाई है। असल में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर बिना रिव्यू लिए ही पवेलियन लौट गए थे, जबकि बाद में देखा गया कि वह नॉटआउट थे। इसको लेकर कई सोशल मीडिया यूजर कहा है कि पाकिस्तान ने मैच फिक्स करने की कोशिश की थी लेकिन वह भी सही से नहीं कर पाएं।
यहां देखें सोशल मीडिया रिएक्शन
वहीं कई इंडियन यूजने भी पाकिस्तान की हार पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। असल में टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के बीच हए मैच में भारत 10 विकेट से हार गई थी। जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम को काफी ट्रोल किया था। अब जब पाकिस्तान सेमीफाइनल के बाद टी20 विश्व से बाहर हो गई है तो भारतीय क्रिकेट फैंस पाकिस्तान की हार का मजाक बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications