सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मी को SUV ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलने का वीडियो हुआ VIRAL
Policeman hit by SUV: एसयूवी की चपेट में आने के बाद दिल्ली पुलिस के एक जवान के हवा में उछलने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। पुलिस ने बताया कि घटना 24 और 25 अक्टूबर की दरमियानी रात को हुई। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है, जो काफी हैरत भरा है।
एसयूवी ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी एक कार के पास ट्रैफिक बैरिकेड के सामने खड़ा था। एसयूवी ने कार को टक्कर मारी और फिर पुलिसकर्मी हवा में उछल गया।

हवा में जा उछला पुलिसकर्मी
पुलिसकर्मी कुछ फीट दूर जा गिरा, जिसके बाद उसे चोटें भी आईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद एसयूवी के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज भी अब वायरल हो रहा है। दुर्घटना काफी घातक हो सकती थी। गनीमत रही कि सड़क पर उस समय ज्यादा कारें नहीं थी और एसयूवी भी बहुत तेज स्पीड में नहीं थी।
वीडियो देख गुस्से में लोग
इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, हैरत भरे ही रिएक्शन दे रहा है। जिस तरह से एसयूवी ड्राइवर ने सामने खड़े पुलिसकर्मी को टक्कर मारी, उसकी मौत भी हो सकती थी। ऐसे में इस तरह के वीडियोज अपने आप में काफी परेशान कर ने वाले होते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन ना करके लोग न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications