गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई बोले तनावमुक्त रहने के लिए ध्यान नहीं NSDR करता हूं, आखिर क्या है NSDR जानें
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल के चीफ एक्जिक्यूटिव सुंदर पिचाई रिलेक्स रहने के लिए ध्यान नहीं NSDR का सहारा लेते हैं।
वाशिंगटन, 6 मार्च। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हजारों लाखों लोग तनावमुक्त रहने के लिए मेडिटेशन (ध्यान) का सहारा ले रहे हैं। फिल्म जगत, राजनीति और उद्योग जगत की कई हस्तियां मेडिटेशन के माध्यम से खुद को तनावमुक्त रखने की कोशिश कर रही हैं। कई बड़ी कंपनियों के सीईओ के दिन की शुरुआत ध्यान से होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल के चीफ एक्जिक्यूटिव सुंदर पिचाई रिलेक्स रहने के लिए ध्यान नहीं NSDR का सहारा लेते हैं। वॉल स्ट्रीट को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एनएसडीआर किस बला का नाम है।
यह भी पढ़ें: जेलेंस्की को जिंदा बचाने के लिए US-ब्रिटेन ने तैयार किया स्पेशल रेस्क्यू मिशन, लेकिन ये है सबसे बड़ी मुश्किल

ध्यान में मुश्किल होती है तो NSDR करता हूं
पिचाई ने कहा कि वह तनावमुक्त जीवन के लिए नॉन स्लीप डीप रेस्ट (NSDR) का सहारा लेते हैं। दरअसल इस शब्द को स्टैनफोर्ड न्यूरोसाइंस के प्रोफेसर एंड्रयू ह्यूबरमैन ने इजाद किया था। एनएसडीआर को आप शवासन भी कह सकते हैं। इसमें इंसान आंख बंद कर अपने बिस्तर या जमीन पर लेट जाता है और किसी एक चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करता है। पिचाई ने कहा कि जब मुझे ध्यान करने में मुश्किल होती है तो मैं यूट्यूब पर जाता हूं और एनएसडीआर के वीडियो खोजने लगता हूं। 10,20,30 मिनट के इन वीडियो के सहार में एनएसडीआर करने की कोशिश करता हूं। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस फ्री रहने के लिए मैं कभी भी ऐसा करने लगता हूं।

कैसे करते हैं एनएसडीआर
ह्यूबरमैन के अनुसार, एनएसडीआर लोगों को आराम करने, अधिक आसानी से सो जाने, तनाव और चिंता को कम करने, दर्द को कम करने और यहां तक कि सीखने में तेजी लाने में मदद कर सकता है। यह आमतौर पर दो तरीकों से प्राप्त किया जा सकता है: योग निद्रा और सम्मोहन। योग निद्रा प्रशिक्षक ट्रेसी स्टेनली ने बताया कि इस क्रिया को करने के लिए आप पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और आंखें बंद कर लें और किसी एक चीज पर अपना ध्यान केंद्रित करें। आप अपनी सांसों पर भी अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अपने शरीर के प्रत्येक अंग को महसूर करें। लंबी गहरी सांस लेते रहें और अपने शरीर को ढीला छोड़ दें।

ध्यान की तुलना में एनएसडीआर करना आसान
इस क्रिया को करते समय जैसे-2 आपका दिमाग आराम की अवस्था में जाने लगता है वैसे-2 आपके ह्रदय की गति धीमी होती चली जाती है और आपका दिमांग बीटा तरंगों से अल्फा तरंगों की ओर स्विच कर जाता है। बता दें कि बीटा तरंगे सक्रिय दिमाग से जुड़ी हुई होती हैं जबकि शांत अवस्था में अल्फा तरंगें अधिक सक्रिय होती हैं।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications