जेलेंस्की को जिंदा बचाने के लिए US-ब्रिटेन ने तैयार किया स्पेशल रेस्क्यू मिशन, लेकिन ये है सबसे बड़ी मुश्किल
नई दिल्ली, 06 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए 11 दिन होने वाले हैं। युद्ध शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर रूस ने तीन बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या की कोशिश कर चुका है। हर बार यूक्रेनी फोर्सस ने इसे नाकाम कर दिया। अब खबर आ रही है कि, अमेरिका की स्पेशल फोर्स और ब्रिटेन के एसएएस कमांडो यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के हाई-रिस्क रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं। वह हर कीमत पर जेलेंस्की को सुरक्षित बचाने में जुटे हुए हैं।

जेलेंस्की को रेस्क्यू करने के लिए अमेरिका ने बनाया हाई रिस्क प्लान
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ब्रिटेन, अमेरिका और यूक्रेन के सैनिक कथित तौर पर इस स्पेशल मिशन की योजना बनाने के लिए लिथुआनिया में एक रिमोट बेस पर एक साथ अभ्यास कर रहे हैं। रूसी स्पेट्सनॉज़ स्पेशल फोर्सेस ज़ेलेंस्की को निशाना बना रहे हैं। अब तक ऐसे तीन मिशन को यूक्रेन फेल कर चुका है। बता दें कि, जेलेंस्की ने कुछ दिनों पहले खुद को यूक्रेन से बाहर निकालने की पेशकश को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें गोला-बारूद की जरूरत है, सवारी की नहीं।

US-UK अपनी फोर्स को दे रहे स्पेशल ट्रेनिंग
यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से सुरक्षा, वित्तीय सहायता और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने पर चर्चा की। सन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया है कि लगभग 70 यूके सैनिक और 150 यूएस सैनिक यूक्रेनी बलों के साथ बचाव अभियान के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। सबसे संभावित समझदार विकल्प जेलेंस्की को कीव से बाहर स्थानांतरित करना हो सकता है, जहां से उन्हें पिक किया जा सके। एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा कि हमारे पास एयरक्राफ्ट तो है, लेकिन दूरी एक बड़ी चुनौती है।

वोलोदिमिर जेलेंस्की की भावुक अपील
इस बीच अपने देश के अस्तित्व के लिए लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से और लड़ाकू विमान भेजने और रूस से तेल आयात कम करने की भावुक अपील की है ताकि उनका देश रूसी सैन्य कार्रवाई का मुकाबला कर सके। अमेरिकी सांसदों को निजी तौर पर किए गए वीडियो कॉल में कहा कि संभव है कि वे उन्हें आखिरी बार जिंदा देख रहे हों। जेलेंस्की कई दिनों से उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नाटो इससे इनकार कर रहा है। नाटो का कहना है कि ऐसे कदम से रूस के साथ लड़ाई बढ़ सकती है।

रूस पर प्रतिबंध लगाने की जेलेंस्की ने अपील की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अन्य देशों से यूक्रेन को उड़ान-निषिद्ध क्षेत्र लागू करने के अपने आह्वान पर जोर दे रहे हैं। एक उड़ान-निषिद्ध क्षेत्र बनाने से सीधे विदेशी सेनाओं को शामिल करने से संघर्ष बढ़ने का जोखिम होगा। यद्यपि अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने हथियारों की खेप के साथ यूक्रेन का समर्थन किया है, लेकिन उन्होंने सैनिक नहीं भेजे हैं। जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि दुनिया हमारे हवाई क्षेत्र को बंद करने के मामले में काफी मजबूत है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications