गुस्से में बच्चे ने टीचर पर फेंकी कुर्सी, जोर से जमीन पर जा गिरी शिक्षिका, देखें VIDEO
हाल ही में सामने आए चौंकाने वाले एक मामले में एक छात्र ने शिक्षक के सिर पर मेटल की कुर्सी दे मारी, जिससे वो जमीन पर गिर गईं और उन्हें चोटें आईं। गुरुवार को हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छात्र को कुर्सी फेंकने से पहले अपने सहपाठी पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।
वायरल हुआ क्लिप
मामला अमेरिका के मिशिगन का है, जहां फ्लिंट के हाई स्कूल के एक छात्र ने शिक्षिका के सिर पर कुर्सी फेंककर उसे बेहोश कर दिया। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है कि पब्लिक स्कूल इतने बुरे कैसे हो गए? ऐसा नहीं है कि इन संस्थानों के लिए पैसे की कोई कमी है।

कुर्सी जा टकराई और फिर...
शिक्षिका छात्रों के बीच खड़ी थीं और हंगामा कम करने की कोशिश कर रही थीं, तभी एक कुर्सी उनसे तेजी से टकराई और नीचे गिर गईं। चिंता की बात ये है कि वीडियो में यह देखा जा सकता है कि किसी भी छात्र ने जाकर हमलावर शिक्षक की जांच करने की परवाह नहीं की।
छात्रों का बिगड़ता रवैया
वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं आईं, जिन्होंने कहा कि यह घटना मिशिगन में छात्रों के बीच बिगड़ते रवैये का संकेत है।
शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसी दिन छुट्टी दे दी गई।
वायरल वीडियो...
हैरान रह गए लोग
क्लिप में भी देखा जा सकता है कि जैसे ही शिक्षिका पर बच्चे ने कुर्सी फेंकी तो वहां खड़े अन्य लोग हैरान रह गए। किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो सका कि ऐसे अचानक कोई कैसे इस तरह की हरकत कर सकता है। आस-पास बैठे लोग शॉक हो गए। ये कुर्सी किसी को भी लग सकती थी। जैसे ही शिक्षिका को ये कुर्सी जाकर लगी तो वे सीधे जमीन पर जा गिरीं।












Click it and Unblock the Notifications