'बन जाओ गर्लफ्रेंड, मिलेगी 2.16 लाख सैलरी'! लड़कों छपवाया विज्ञापन, रखी अजीब डिमांड

नई दिल्ली, 23 सितंबर। शादी के लिए विज्ञापन देखा होगा लेकिन गर्लफ्रेंड बनाने के लिए एड पहली बार सुन रहे होंगे। आजकल कुछ ऐसा ही अजीबो गरीब एड चर्चा का विषय बन रहा है। लड़कों ने बाकायदा गर्लफ्रेंड के लिए विज्ञापन निकाला है और इसके लिए उन्हें सैलरी भी ऑफर की गई है।

थाइलैंड में निकला विज्ञापन

थाइलैंड में निकला विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के लिए अजीबोगरीब डिमांड वाला विज्ञापन दक्षिण पूर्व एशियाई देश थाईलैंड में निकला है। इस देश में दो लड़कों ने अपने लिए गर्लफ्रेंड के लिए एड प्रकाशित करवाया है। जिसमें युवतियों को बाकायदा लुभावने ऑफर दिए गए हैं। इसे पाने के लिए केवल एक शर्त है और वो है गर्लफ्रेंड बनने की।

गर्लफ्रेंड को मिलेगी 2.16 लाख सेलरी

गर्लफ्रेंड को मिलेगी 2.16 लाख सेलरी

लड़कों ने अपने लिए महिला मित्र की खोज में जारी विज्ञापन में सेलरी का भी प्रावधान रखा है। थाईलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों लड़के मूल रूप से चीन के हैं लेकिन इन्हें थाईलैंड की गर्लफ्रेंड चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि यह विज्ञापन इन्हीं लड़कों के एक दोस्त ने निकाला है। उन्होंने यह भी बताया है कि विज्ञापन में किन शर्तों को पूरा करना होता है। दोनों लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को दो-दो लाख रुपये देंगे, जरूरत पड़ने पर इसकी राशि बढ़ाई भी जा सकती है।

'ओनली वांट थाई गर्लफ्रेंड'

'ओनली वांट थाई गर्लफ्रेंड'

ये बता दें कि ये विज्ञापन सभी लड़कियों के लिए नहीं है, जो गर्लफ्रेंड ढूंढ रही हैं। यह केवल थाई युवतियों के लिए हैं। विज्ञापन में बाकायदा ये लिखा है कि 'ओनली वांट थाई गर्लफ्रेंड'। यानी केवल थाईलैंड मूल की ही युवतियां गर्लफ्रेंड बनने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

ये हैं शर्तें

ये हैं शर्तें

रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की ने विज्ञापन में लिखा है कि दो चीनी दोस्त गर्लफ्रेंड ढूंढ रहे हैं। इसके लिए गर्लफ्रेंड की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। चीनी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। अगर वह गर्लफ्रेंड बनती है तो इसके लिए उसे 2.16 लाख रुपए सैलरी के तौर पर मिलेंगे। लड़की ने लिखा कि दोनों मेरे दोस्त हैं और वे अच्छे और साफ-सुथरे लोग हैं। अगर आप दोनों को आपका काम पसंद आया तो आपको और भी ज्यादा सैलरी मिल सकती है।

विज्ञापन वाला पोस्ट वायरल

विज्ञापन वाला पोस्ट वायरल

यह विज्ञापन पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये एक दिलचस्प विज्ञापन जरूर है लेकिन शादी और रिश्ते के विज्ञापन समय-समय पर वायरल होते रहे हैं। लेकिन ये एक ऐसा विज्ञापन है जो गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सामने आया और वो भी सेलरी के ऑफर से साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+