मंगल ग्रह की मिट्टी में उगा फूल! NASA के रोवर ने खोजी पौधे जैसी दिखने वाली अजीब चीज

नई दिल्ली, 26 फरवरी: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का क्यूरियोसिटी रोवर मंगल ग्रह से लगातार तस्वीरें और कई अहम जानकारियां धरती पर भेज रहा है। इस सप्ताह क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल की सतह की कुछ बहुत ही आकर्षक तस्वीर ली हैं। रोवर द्वारा ली गई इन तस्वीरों में एक तस्वीर वायरल हो गई है। मंगल ग्रह पर फूल के आकार की एक पत्थर की संरचना देखने को मिली है। रोवर टीम ने पुष्टि की कि यह वस्तु एक खनिज संरचना है। फूल जैसी दिख रही ये संरचना बेहद ही नाजुक हैं।

Recommended Video

    Ukraine-Russia War: यूक्रेन की महिला सांसद ने उठाई बंदूक, Putin को दी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी

    लाल मिट्टी पर खिला फूल!

    लाल मिट्टी पर खिला फूल!

    क्यूरियोसिटी द्वारा भेजी गई इस तस्वीर को देखकर पहले तो वैज्ञानिकों को लगा कि यह कोई फूल है। जब जांच की तो पता चला कि यह एक पत्थर है, जिसका निर्माण बेहद ही रोचक तरीके से हुआ है। क्यूरियोसिटी की ओर से इस तरह की संरचनाओं की फोटो पहले भी वैज्ञानिकों को भेजी है। जिन्हें डायजेनेटिक क्रिस्टल क्लस्टर कहा जाता है। डाइजेनेटिक मतलब अलग-अलग खनिजों के मिलने से थ्री-डायमेंशनल आकार बनता है। इस फूल में कई खनिजों का मिश्रण है।

    नासा ने इस तस्वीर में दिख रहे फूल को 'ब्लैकथॉर्न सॉल्ट' नाम दिया

    नासा ने इस तस्वीर में दिख रहे फूल को 'ब्लैकथॉर्न सॉल्ट' नाम दिया

    क्यूरियोसिटी रोवर द्वारा भेजी गई फोटो में फूल की अलग-अलग पंखुड़ियां अलग-अलग दिशा में निकलती दिख रही हैं। इस तरह की आकृतियों को डाइजेनेटिक क्रिस्टल क्लस्टर कहा जाता है। इस तरह के फूलों कॉन्क्रिशन के नाम से जाना जाता है। नासा ने इस तस्वीर में दिख रहे फूल को 'ब्लैकथॉर्न सॉल्ट' नाम दिया है। इस तस्वीर को क्यूरियोसिटी रोवर पर लगे मार्स हैंड लेंस इमेजर ने ली है।

    इस कारण से बनते हैं ये फूल

    इस कारण से बनते हैं ये फूल

    क्यूरियोसिटी के डिप्टी प्रोजेक्ट साइंटिस्ट अबीगैल फ्रैमैन ने बताया कि कि ये विशेषताएं जो पहले देखी गई थीं, वे सल्फेट्स नामक लवण से बनी थीं। ये किसी बड़े पत्थरों पर मौजूद खनिजों के अलग-अलग कणों के मिलने से बनती हैं। दरअसल हवाओं की दिशा और गति बदलती रहती है, इसलिए इनकी कोई निश्चित आकृति नहीं होती, बस ये आपस में जुड़ते चले जाते हैं। कुछ समय के बाद ये खत्म भी हो जाते हैं।

    लाल ग्रह पर स्पर्म जैसी आकृति

    लाल ग्रह पर स्पर्म जैसी आकृति

    नासा को इस फूल जैसी आकृति से कई अहम जानकारियां मिली हैं। कुछ दिन पहले भी क्यूरियोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर स्पर्म जैसी आकृति का पत्थर देखा था। हाल ही में एक स्वाघोषित यूएफओ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उसके पास एलियन के 100 प्रतिशत सबूत हैं। उनसे नासा पर निशाना साधते हुए कहा कि, मंगल ग्रह की सतह पर "एक पुराना बूट" देखा गया है, लेकिन नासा ने इसे दुनिया से छुपा रखा है।
    PC: /NASA/JPL/Caltech

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+