गजब के टोपीबाज चोर: ड्रोन से रानी मधुमक्खियों की 'किडनैपिंग', कैसे लोग हो रहे मालामाल?
ब्रिटेन में कुछ चोर ड्रोन की मदद से मधुमक्खी के छत्ते चुरा रहे। वो रानी मधुमक्खी को भी चोरी कर ले रहे।

फसलों और जानवरों की चोरी के किस्से तो आपने बहुत सुने हैं, लेकिन अब मधुमक्खियों की चोरी का मामला सामने आया है। इसके लिए चोर बकायदा ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे। जिससे कई लोगों ने मधुमक्खी पालन ही छोड़ दिया।
मामला ब्रिटेन का है। वहां पर कुछ किसान मधुमक्खी पालन करके अपना खर्च चलाते थे, लेकिन चोरों को ये रास नहीं आया। उन्होंने एक जासूसी वाला ड्रोन मंगवाया और उससे छत्ते चोरी करने शुरू कर दिए। इसके अलावा वो रानी मधुमक्खी को भी चुरा ले जा रहे।
मामले में Kidbrooke के गाय विलियम्स ने बताया कि वो करीब 20 साल से मधुमक्खी पालन कर रहे थे, लेकिन उन पर चोरों की नजर पड़ गई। वो ड्रोन से शहद तो चुरा ही लेते, इसके अलावा वो रानी मधुमक्खी को भी उठा ले जाते हैं। करीब 5 बार तो उनकी रानी मधुमक्खी की ही चोरी हुई।
अगर मधुमक्खियों की एक अच्छी कॉलोनी है, तो उसे बाजार में बेचने पर £500 मिलते हैं। भारत के हिसाब से ये राशि 51 हजार रुपये के आसपास होगी। अगर कोई अच्छी रानी मधुमक्खी उनके हाथ लग जाए, तो वो 2 लाख रुपये तक हासिल कर सकते हैं।
मामले में ब्रिटिश बीकीपर्स एसोसिएशन के इयान कैंपबेल ने कहा कि घटनाएं सुनने में तो आम लग रहीं, लेकिन बहुत चिंताजनक है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा। ये मधुमक्खी पालन उद्योग को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। ब्रिटेन में 2011 के बाद से लाखों मधुमक्खियां चोरी हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा रही।
क्या करती है रानी मधुमक्खी?
आपको बता दें कि हर कॉलोनी में एक रानी मधुमक्खी होती है। वो केवल अंडे देने का काम करती है। वो वहां के नर मधुमक्खियों के साथ संबंध बनाती है। इसके बात चार से पांच साल तक अंडा देने का काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications