कोरोना और निसर्ग के बाद अब 6 जून को पृथ्वी के पास के गुजरेंगे 3 उल्का पिंड

नई दिल्ली। साल 2020 की शुरुआत से ही पूरी दुनिया में उथल-पुथल देखने को मिली है। इस साल देश में कई भीषण घटनाएं देखी हैं। कोरोना वायरस के बीच भारत के दोनों तटों पर भीषण चक्रवात। अब एक विपत्ति आसमान से आने वाली है। नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट्स स्टडीज ने बताया है कि बहुत सी अंतरीक्ष चट्टानें (उल्का पिंड) पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाली हैं और इसकी शुरुआत 6 जून से होगी।

Recommended Video

    Asteroid: NASA का Alert, धरती की ओर तेजी से आ रहा है उल्का पिंड | वनइंडिया हिंदी
    उल्का पिंड 2002 एनएन 4

    उल्का पिंड 2002 एनएन 4

    नासा का कहना है कि उल्का पिंड 2002 एनएन 4 की संभावित लंबाई 250-570 मीटर है और चौड़ाई 135 मीटर है। ये उल्का पिंड सूर्य के करीब से गुजरता हुआ धरती की कक्षा में दाखिल हो रहा है। रॉक-163348 (2002 एनएन 4) उल्का पिंड शनिवार को पृथ्वी की कक्षा के पास से जबकि रविवार सुबह 8:20 पर पृथ्वी के पास से निकलेगा। यह 20,000 मील प्रति घंटे से अधिक स्‍पीड से की यात्रा कर रहा है। एस्‍टेरॉयड अन्‍य क्षुद्रग्रहों के लगभग 90% से बड़ा है और इसकी तुलना एक फुटबॉल स्टेडियम से की जाती है।इसकी लंबाई एम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी ज्यादा हो सकती है। जब यह पृथ्‍वी के पास होगा तब इसका रूट हमसे महज 125 मील की दूरी तक रहने की संभावना है। डेलीस्टार वेबसाइट के अनुसार, नासा ने ऐस्टरॉइड को एटेन उल्का पिंड के रूप में वर्गीकृत किया है, जो कि सूर्य के चारों ओर मौजूद बेहद विस्तृत कक्षा के बाहर स्पेस रॉक है।

    उल्का पिंड 2013 एक्सए 22

    उल्का पिंड 2013 एक्सए 22

    2002 एनएच-4 की तरह उल्कापिंड 2013 एक्सए-22, 8 जून को धरती की कक्षा में प्रवेश करेगा। यह उल्कापिंड सोमवार को 3 बजकर 40 मिनट पर पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा। 2002 एनएच4 के मुकाबले यह पृथ्वी के अधिक नजदीक से गुजरेगा। हालांकि, यह 2002 एनएच-4 की तुलना में एक छोटा उल्कापिंड है। इसकी लंबाई लगभग 160 मीटर है और इसकी स्पीड 24,050 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    उल्का पिंड 2010 एनवाई 65

    उल्का पिंड 2010 एनवाई 65

    उल्कापिंड 441987 (2010 एनवाई 65) एक दशक पहले खोजा गया था और इसका अध्ययन पृथ्वी के निकटवर्ती कक्षा के कारण किया गया था। उल्कापिंड 2010 NY65 बुधवार, 24 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6:44 बजे पृथ्वी की कक्षा के पास ले निकलेगा। उल्कापिंड 2010 एनवाई 65 का आकार 2002 एनएन-4 और 2013 एक्सए-22 के बीच का है। इसकी लंबाई करीब 310 मीटर है। जून के महीने में पृथ्वी की कक्षा से गुजरने वाले इन उल्कापिंडो में 2010 एनवाय-65 की वेलोसिटी सबसे अधिक 46,400 किलोमीटर प्रति घंटा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+