'मेरा नाम इंडिया है...' बेटी के साथ फर्राटेदार हिंदी बोलते दिखे जोंटी रोड्स, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

विदेशी लोगों को भारत की संस्कृति या पहचान में खुद को ढालने का क्रेज इन दिनों काफी देखने को मिलता है। भाषा की बात करें तो वे बढ़चढ़कर यहां की भाषा सीखने की कोशिश भी करते हैं। इसी कड़ी में अब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स का नाम भी जुड़ गया है। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी जोंटी भारत यात्रा पर आते रहे हैं। इंडिया से उनके लगाव को इस तरह से भी पहचाना जा सकता है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया ही रखा है।

अब हाल ही में जोंटी रोड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी बेटी संग बात करते नजर आ रहे हैं। जोंटी क्लिप में बेटी संग हिंदी में बात कर रहे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

South African cricketer Jonty Rhodes

अपने इंस्टाग्राम पेज पर जोंटी रोड्स ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे अपनी बेटी संग हिंदी में बात करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में जोंटी रोड्स की बेटी उनसे पूछती है तो वे जवाब देते हैं कि मेरा नाम जोंटी है आपका नाम क्या है? तो बेटी उनसे कहती है कि मेरा नाम इंडिया है। इसके बाद बच्ची पिता से हाथ मिलाकर कहती है कि नाइस मीटिंग विद यू और कैमरा की ओर देखकर फिर दोनों बाप-बेटी हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग जोंटी रोड्स और उनकी बेटी की हिंदी सुनने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वे और उनकी प्यारी सी बच्ची बेहद बढ़िया तरीके से हिंदी बोलते नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी जोंटी रोड्स को भारत में पूजा करते और गंगा में डुबकी लगाते हुए देखा गया था। रोड्स और उनकी पत्नी मेलेनी दोनों का ही भारत से काफी जुड़ाव है और वे अपने बच्चों को भी भारतीय भाषा और संस्कृति सिखा रहे हैं।

बताते चलें कि जोंटी की बेटी मुंबई में पैदा हुई थी। बेटी का नाम उन्होंने इंडिया रखा है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+