Viral Video: 16 दिन से कोमा में था बेटा, जैसे ही होश आया खुशी से झूम उठी मां
कई बार सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसके बाद इंसान चाह कर भी अपने आंसू नहीं रोक पाता। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रहा है।
(वीडियो-नीचे)
कहते हैं मां की खुशी अपने बच्चों की खुशी में ही होती है। ऐसा ही कुछ वीडियो में भी दिख रहा है, जिसमें एक मां अपने बीमार बेटे से मिलने अस्पताल आती है। दरअसल, ये बेटा पिछले 16 दिनों से कोमा में था।

बताते चलें कि बच्चा अपने जन्म से ही डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नाम की बीमारी से पीड़ित है। मां को पता चला कि पिछले 16 दिनों से कोमा में रह रहा उसका बेटा जाग चुका है, तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। बच्चे को पूरे 16 दिनों बाद होश आया, तो सबसे पहले वो अपनी मां से ही मिलना चाहता था।
जब मां को पता चला कि उसके बेटे को होश आया है, तो वो अस्पताल दौड़ी चली आई। अब इस भावुक कर देने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्ट का कैप्शन भी काफी इमोशनल है, जिसमें लिखा है कि बच्चा जन्म के समय से ही डायस्ट्रोफिक एपिडर्मोलिसिस बुलोसा नाम की एक दुर्लभ बीमारी से ग्रस्त है। ऐसी स्थिति में बच्चे के साथ-साथ मां बाप को भी काफी अलर्ट रहना पड़ता है। ये बच्चा भी 16 दिनों तक कोमा में रहा। उसके बाद उसे होश आया।
यहां देखें वायरल वीडियो...
जैसी ही सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया, ये तेजी से वायरल होने लगा। लोग वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई लोग बच्चे के ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं, तो कई लोग वीडियो पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उसे गंभीर निमोनिया था, जिसके बाद वो भी कोमा में था। उसकी मां हर दिन उसके साथ रहा करती थी। एक यूजर ने कहा कि बच्चे की अपनी मां को देखकर जो प्रतिक्रिया थी, वो काफी भावुक कर देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications