बेटे ने शादी में नहीं बुलाया तो मां-बाप ने ऐसा सिखाया सबक, हमेशा रहेगा याद
पेल्सिनवेनिया,
2 जुलाई। शादी हर किसी के जीवन का सबसे खास मौका होता है। हर कोई इस अवसर पर अपने करीबी लोगों की मौजूदगी चाहता है। मां-बाप का तो सपना होता है कि वो अपने बेटे की शादी देखें लेकिन एक बेटे ने अपने मां-बाप का ये सपना भी छीन लिया। शादी के ठीक मौके पर उसने माता-पिता से कह दिया कि वह उन्हें अपनी शादी में देखना नहीं चाहता। इसके बाद मां-बाप ने ऐसा सबक सिखाने का फैसला किया जो उसे जीवन भर याद रहेगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
बेटे ने शादी में नहीं बुलाया तो उठाया सख्त कदम
बेटे की शादी से खुद को बाहर कर दिए जाने के बाद मां-बाप ने सख्त कदम उठाया है। बेटे को सबक सिखाने के लिए दोनों ने अपना वो घर बेचने का फैसला किया है जिसमें बेटा मुफ्त में रह रहा है।
उनका कहना है कि वह हमें अपनी जिंदगी में नहीं चाहता है इसलिए उसे घर से बाहर जाना होगा। उन्होंने बताया कि बेटे ने उनसे शादी में न आने को कह दिया क्योंकि वे उसकी होने वाली दुल्हन को 'शर्मिंदा' करेंगे।

कॉलेज जाने पर बेटे को दिया था घर
युवक के माता-पिता ने बताया कि जब बेटा कॉलेज गया तो उन्होंने और उनकी पत्नी ने उसके लिए पेल्सिनवेनिया में अलग घर खरीद कर दिया जिसमें वह रह सके। घर खरीदने के साथ ही वह उसकी प्रॉपर्टी टैक्स भरने के साथ ही मेनटेनेंस शुल्क भी देते रहे हैं। वहीं उनका बेटा किराया भी नहीं देता और घर की सारी सुविधाओं का इस्तेमाल करता है।

घर में बुलाकर किया अपमानित
सालों तक ऐसा चलता रहा और अब उनके बेटे की मंगेतर उस घर में बीवी बनकर आ गई। लेकिन मुश्किल तब आई जब बेटे ने दोनों परिवारों के लिए एक कार्यक्रम रखा। पिता ने बताया कि परिवार बार्बीक्यू एनजॉय करने की तैयारी कर रहा था तभी उनकी पत्नी और बेटी को मंगेतर और उसका परिवार लेकर अंदर गया। कुछ देर बाद दोनों परेशान होकर बाहर निकले और सीधे घर चले गए।

कहा- मां-पिता से होती है शर्मिंदगी
उन्हें बताया कि उनका बेटा और उसकी मंगेतर व उसका परिवार शादी में उनकी मौजूदगी नहीं चाहता। पिता ने बताया कि ये सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सीधे बेटे को फोन किया और उससे ही पूछ लिया कि ये क्या है जिस पर बेटे ने कहा कि उसकी होने वाली पत्नी नहीं चाहती कि वह शादी में आएं। क्योंकि उनके आने से उसे शर्मिंदगी होती है।

मंगेतर ने जाने को कहा तो भड़क गए पिता
आगे उन्होंने लिखा कि इसके बाद मैने एक सप्ताह खुद को शांत करने के लिए लिया। फिर मैं वहां गया सोचा कि बेटे से बात करूं इसके बाद फिर से वही हुआ। मंगेतर ने मुझसे कहा कि वहां से चला जाऊं जिस पर मेरा पारा चढ़ गया और मैने सीधे चेतावनी दी कि वह एक महीने के अंदर अपने लिए नया ठिकाना ढूढ़ लें क्योंकि मैं ये घर बेच रहा हूं। मैने कहा कि बेटे से बता दो कि मैं बेचने के लिए जा रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications