'बोलना खिचड़ी खाता हूं...' स्कूल मीटिंग से पहले बच्चे ने पापा को सिखाया, लोग बोले- 'बेटा टीचर को पता चल गया'

Son discussing about PTM: आजकल बच्चे काफी स्मार्ट हो चुके हैं। उन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि दुनिया में क्या चल रहा है और उन्हें कैसे रहना है। एक वक्त था जब 20 साल के होने पर भी ठीक से अक्ल नहीं होती थी। लेकिन आजकल का वक्त काफी बदल चुका है। पहले पेरेंट्स टीचर मीटिंग में टीचर तो क्या पेरेंट्स भी बच्चों की क्लास लगा दिया करते थे। लेकिन आजकल मां-बाप बच्चों के साथ काफी फ्रेंडली होते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक वीडियो में भी दिखा।

छोटे बच्चे ने पिता को सिखाया
वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा अपने पापा को सिखा रहा है कि मीटिंग में उन्हें क्या-क्या बोलना है। बच्चा पिता को बताता है कि पेरेंट्स टीचर मीटिंग में उन्हें बताना है कि मैं स्कूल से आता हूं खिचड़ी खाता हूं और फिर सो जाता हूं। तो पिता सुनकर बोल पड़ता है कि मैं झूठ क्यों बोलूं?

 parents teacher meeting

आप बोल देना कि मैं...
इसके बाद बच्चा कहता है कि चलो ठीक है आप बोल देना कि मैं स्कूल से आता हूं फिर टीवी देखता हूं फिर खिचड़ी खाकर सो जाता हूं। इतने में पिता बोलता है कि लेकिन तुम तो कुकीज खाते हो। तुम तो खूब सारा स्नैक खाते हो। तो बच्चा बोलता है कि नहीं... ये सब नहीं बोलना। आप बोलना खिचड़ी खाकर सो जाता है।

लोगों को खूब पसंद आ रहा क्लिप
अब ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग चालाक बच्चे का वीडियो देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेटा ये सब तो टीचर को पता लग ही गया। इतने में एक दूसरे ने कहा कि आजकल के बच्चे कितने स्मार्ट हो गए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो...

लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को लोगों ने इतने बड़े स्तर पर पसंद किया है कि इसे 75 लाख लोगों ने देखा है। साथ ही पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस शानदार क्लिप को लाइक किया है। सात अगस्त को इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+