माउंट एवरेस्ट पर दिखा दुनिया का सबसे दुर्लभ जीव हिम तेंदुआ, 165km पैदल चल फोटोग्राफर ने ली खास तस्वीर
माउंट एवरेस्ट पर दिखा दुनिया का सबसे दुर्लभ जीव हिम तेंदुआ, 165km पैदल चल फोटोग्राफर ने ली खास तस्वीर
हिम तेंदुआ दुनिया के सबसे मायावी जानवरों में से एक है। ये मध्य और दक्षिण एशिया की पर्वतओं पर रहता है। इसे स्नो लेपर्ड, 'घोस्ट ऑफ द माउंटेन', पहाड़ों का भूत...जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसे घोस्ट ऑफ द माउंटेन इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये आसनी से किसी को दिखाई नहीं देता। ये आमतौर पर जंगलों में ना रहकर चोरी-छिपे बर्फीले पहाड़ों में रहते हैं। हिम तेंदुआ की तस्वीर खींचना वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। लेकिन एक अमेरिकी फोटोग्राफर Kittiya Pawlowski ने स्नो लेपर्ड की कुछ हैरतअंगेज तस्वीरें खींची हैं, जो वायरल हो रही है।

अमेरिकी फोटोग्राफर ने स्नो लेपर्ड की तस्वीर माउंट एवरेस्ट पर खींची है। इन तस्वीरों को Kittiya Pawlowski ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर कर Kittiya Pawlowski ने बताया है कि हिम तेंदुआ की तस्वीर को लेने के लिए उन्हें कितनी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। फोटोग्राफर बताती हैं कि हिमालय में तकरीबन 165 किलोमीटर की ट्रेकिंग करने के बाद उन्हें हिम तेंदुआ की ये परफेक्ट तस्वीर मिली है।
महिला फोटोग्राफर ने बताया कि हिम तेंदुआ की खोज उत्तर-मध्य नेपाल से शुरू ही थी। ये तस्वीरें उत्तर-मध्य नेपाल में अन्नपूर्णा संरक्षण क्षेत्र की हैं। ये तस्वीर इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें हिम तेंदुआ के साथ-साथ हिमालय पर्वत की खूबसूरती भी देखने को मिलती है। फोटोग्राफर ने अपने इंस्टा पर स्नो लेपर्ड की पांच पोस्ट शेयर की है।
हिम तेंदुआ का पता लगाना और उनकी खोज करना मुश्किल होता है, यही एक कारण है कि उन्हें अक्सर 'घोस्ट ऑफ द माउंटेन' कहा जाता है। भले ही वे तिब्बती पठार में और भारत, नेपाल और भूटान में हिमालय के ऊंचे पर्वत पर रहते हों...लेकिन वहां कई दिन बिताने के बाद भी उनका दिख पाना दुर्लभ होता है।
भारत में भी हिम तेंदुआ पाया जाता है। देश में पांच ऐसे नेशनल पार्क हैं, जहां हिम तेंदुआ देखा जा सकता है। ये रहें उन पांच पार्क के नाम, गंगोत्री नेशनल पार्क, उत्तराखंड; ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क, उत्तराखंड नंदा देवी नेशनल पार्क, उत्तराखंड नामधापा नेशनल पार्क।












Click it and Unblock the Notifications