जहरीले Snake के साथ Zoo कर्मचारी की मस्ती! VIDEO देखकर कांप उठेंगे, यूजर बोले- बहादुर हो, भारत से प्यार
घातक पशुओं के साथ खेलना कई लोगों का शौक होता है। चिड़ियाघर में खास तौर पर ऐसे ट्रेंड कर्मचारी होते हैं, जो पशुओं के साथ कई बार रोचक करतब दिखाते हैं। ऐसी ही एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रही है। देखिए VIDEO

Snake का जिक्र ही शरीर में सिहरन पैदा करने के लिए काफी है। इसके बावजूद अगर नौ फीट लंबा सांप आपके गले के पास पहुंच जाए तो जान खतरे में पड़ जाती है। दहशत पैदा करने वाली ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रैट स्नेक एक चिड़ियाघर के कर्मचारी पर हमला करता है। इस आदमी को पहले सांप के साथ खेलते देखा जा सकता है, लेकिन अचानक जान संकट में आ जाती है।

सांपों के साथ रोमांचक एक्टिविटी
Zookeeper यानी चिड़ियाघर की देखभाल करने वाले जे ब्रेवर रेंगने वाले जीवों को पालते हैं। चिड़ियाघर संचालक ब्रेवर सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल करते हैं। इंस्टाग्राम यूजर ब्रेवर अक्सर वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इनके फैंस सांपों के साथ एक्टिविटी को काफी पसंद भी करते हैं। लोगों को आकर्षित करने वाली ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नौ फुट लंबा कील्ड रैट स्नेक
इंस्टा पोस्ट में ब्रेवर ने बताया कि वे अलग-अलग सांपों के साथ बातचीत करते हैं। ताजा वीडियो में नौ फुट लंबे रैट स्नेक के साथ दिखे। रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में सांप उनपर अटैक की कोशिश करते हुए भी देखा जा सकता है। दुनिया के सबसे बड़े रैट स्नेक में से एक ब्रेवर के हाथ में दिखा। उन्हें कील्ड रैट स्नेक कहा जाता है और ये रियर फैंग्ड होते हैं।

इंसानों के शरीर में जहर कैसे जाता है
वायरल वीडियो में ब्रेवर बताते हैं कि उन्होंने रैट स्नेक को पहले कभी नहीं देखा और अब वह उनके बहुत करीब आ गया जो काफी एक्साइटिंग है। बकौल ब्रेवर इन सांपों को अपना जहर छोड़ने के लिए आपको चबाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि ज्यादातर पीछे वाले सांपों का जहर हल्का होता है।

बहुत तेज भागती है सांप की ये प्रजाति
ब्रेवर बताते हैं कि उन्होंने एक बार इस सांप की प्रजाति के बारे में पता लगाने का इरादा छोड़ने की बात सोची। उन्होंने इसे सुंदर दक्षिण पूर्व एशियाई सांप बताया और कहा कि सांप की ये प्रजाति सभी सतहों पर बहुत तेज भागती है। यहां तक कि पेड़ों और पानी में भी इसकी गति बेहद तेज होती है।
नीचे देखिए वायरल VIDEO-
आठ लाख से अधिक लोगों ने देखी वीडियो
वीडियो कुछ दिन पहले पोस्ट किया गया था। वायरल वीडियो क्लिप 8.7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। दिल दहलाने वाले इस रोमांचक वीडियो के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। वीडियो को 40,000 के करीब लाइक्स भी मिले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने ब्रेवर की वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं।

तुम बहुत बहादुर हो, भारत से प्यार
एक यूजर ने कहा, वीडियो देखने के बाद उन्हें चिंता हुई, लेकिन खुशी है कि ब्रेवर सुरक्षित हैं। एक अन्य ने सवाल किया कि क्या सांप की यह प्रजाति विषैली होती है? एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर के सवाल पर ज़ूकीपर ब्रेवर ने उत्तर दिया, "हाँ, वह पीछे की ओर विषैला होता है।" एक अन्य ने कहा, "जय हमेशा शानदार प्रदर्शन करते हैं। हमें उनके बारे में बहुत चिंता भी होती है। कृपया सावधान रहें। ब्रेवर के एक भारतीय प्रशंसक ने लिखा, 'तुम बहुत बहादुर हो, भारत से प्यार।'












Click it and Unblock the Notifications