'ओ बेदर्देया.....', सांप ने महिला को किया Kiss? वीडियो असली या नकली, देखकर छूटी लोगों की हंसी
Snake kisses woman: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जब कपड़े सुखा रही होती है तो सांप आकर उसे पकड़ लेता है। इसके बाद देखते ही देखते वो उसे किस भी करने लगता है। वीडियो देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

Snake cuddle and kiss woman: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार वीडियो बेहद फनी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक सांप महिला को किस करता दिख रहा है।
(वीडियो-नीचे)
कपड़े सुखा रही थी महिला
वायरल हो रहा ये वीडियो oh.yeah नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कपड़े सुखा रही होती है कि इतने में एक सांप वहां आकर उसे किस करने लगता है।
बेहद फनी है ये वीडियो
सांप की पकड़ ऐसी कि महिला को खुद को छुड़ा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। महिला लाख कोशिश करती है लेकिन वो सांप के चंगुल से छूट नहीं पाती। एक बार को तो लगता है कि सांप असली है। लेकिन आपको बता दें कि ये वीडियो पूरी तरह से एडिटेड है। जिस लेवल की शख्स ने एडिटिंग की है, वो कमाल की है। वीडियो भी बेहद फनी है।
गाना सुनकर लोगों की छूटी हंसी
वीडियो जितना फनी है, उससे कहीं ज्यादा फनी उसका बैकग्राउंड म्यूजिक है। इसमें लव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का गाना बज रहा है। वीडियो की एडिटिंग भी कमाल है। सोशल मीडिया पर लोग इसे देखने के बाद खूब फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। दिल टूटने वाला म्यूजिक वीडियो को और भी ज्यादा फनी बना रहा है।
'ये सब लोग कैसे सोचते हैं'
एक यूजर ने सांप को स्नेक हाशमी बता डाला। तो दूसरे ने कहा कि ये लोग हैं कौन और ये सब कैसे सोच लेते हैं। एक यूजर ने पीके का डायलॉग मारते हुए कहा कि मुझे इस गोला में नहीं रहना। एक ने कहा कि यही काम अगर कोई इंसान करता तो फांसी की सजा सुना देते। एक और यूजर ने कहा कि महिला अपना जहर रीफिल करवा रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications