Video: अपना बिल समझकर ऐसी जगह घुसा सांप, पड़ गए लेने के देने
सांप ने जिसे अपना बिल समझा, वो कुछ और निकला। बाद में सांप पछताया, छटपटाया लेकिन उसकी पीछा नहीं छूटा। देखिए वीडियो
भोपाल। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गांव में एक सांप छटपटा कर इधर-उधर भागने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप की छटपटाहट साफ दिख रही है। वो कभी इधर तो कभी उधर भाग रहा है।

सांप के छटपटाने का कारण हैं एक कैन में उसका मुंह फंस जाना। कहा जा रहा है कि सांप ने कैन को शायद बिल समझ लिया हो और उसमें घुल गया लेकिन वो उसमें फंस गया। इसके बाद उसे समझ नहीं आया कि वो इस कैन से कैसे निकले। सांप की परेशानी वीडियो में साफ देखी जा सकती है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि पूरे वीडियो में सांप छटपटा रहा है और किसी ने भी रेस्क्यू टीम नहीं बुलाई।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी देखा और शेयर किया जा रहा है। ऐसे मामले अक्सर देखने को मिल जाते हैं जब जानवर अनजाने में ऐसी मुसीबत में फंस जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications