VIDEO: बच्ची की तरफ चीभ निकालकर बढ़ा काला सांप, भागने की बजाए उसने किया kiss
नई दिल्ली: अगर एक साधारण सा सांप आपको रास्ते में बैठा मिल जाए, तो आप जरूर रास्ता बदल लेंगे, लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो सांपों से डरते नहीं बल्कि उन्हें अपना दोस्त बनाकर रखते हैं। अब एक बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको देखकर सभी की हालत खराब हो गई। हालांकि लोग उसे ऐसा नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

जीभ निकालकर आगे बढ़ा सांप
वायरल वीडियो snakemasterexotics नाम के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है। इसमें एक बच्ची सांप के पास खड़ी रहती है। कुछ देर बाद काला सांप उसकी ओर अपनी जीभ निकालते हुए आगे बढ़ता है। इस पर बच्ची भागती नहीं बल्कि वो खुश हो जाती है। फिर उसने सांप को ही kiss कर लिया। हालांकि सांप ने उसको नुकसान नहीं पहुंचाया और पीछे चला गया।

सांपों में बच्ची को दिलचस्पी
वहीं जब हमने बच्ची के बारे में पड़ताल की तो पता चला कि उसका नाम एरियाना है। वो सांपों को बहुत प्यार करती है। इस वजह से उसके घर वालों ने बहुत से सांप पाल रखे हैं। उन्हीं के साथ वो आए दिन वीडियो बनाया करती है। उसके इंस्टाग्राम पर भी अच्छे-खासे फॉलोवर्स हैं, जो सांप के साथ उसके वीडियो को काफी पसंद करते हैं। एरियाना के पिता भी सांपों की देखरेख का काम करते हैं।

अजगर के साथ कर चुकी है स्टंट
वैसे भले ही सांप कितना भी पालतू हो, लेकिन उसको देखकर डर लगता है। ऐसे में लड़की का ये स्टंट देख सभी हैरान हैं। इससे पहले उसका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अजगर के साथ खेल रही थी। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उसे ऐसा नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।

लगाई जाती है ये ट्रिक
वहीं आपके मन में सवाल होगा कि पालतू सांप अपने मालिक को नुकसान क्यों नहीं पहुंचाते? दरअसल सांप पालने वाले उनका जहर निकाल देते हैं या फिर उनके दांत तोड़ देते हैं, जिस वजह से वो हमला नहीं कर पाते। इसके अलावा परिवेश की वजह से सांप हमला करना कम कर देते हैं। वहीं ज्यादातर वीडियो लोग ऐसे सांपों के साथ ही बनाते हैं, जो घातक नहीं होते।












Click it and Unblock the Notifications