Smart Bakari Video : जितनी स्मार्ट ये बकरी है उतने फनी आ रहे इस पर कमेंट

नई दिल्ली। इंडियाज गोट...! बड़ी स्मार्ट बकरी है...! कॉर्पोरेट कल्चर...! ये भूख है बड़ी...! सहयोग जरूरी है...! ये सब कॉम्प्लिमेंट्स हैं उस भारतीय बकरी को जिसने स्मार्टनेस दिखाई है। इसी की बदौलत ये इंटरनेट पर छाई हुई है। लोग इस बकरी का वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो कब और कहां का है। इसका तो पता नहीं, मगर सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही बकरी जितनी स्मार्ट निकली है उतने ही पर फनी कमेंट भी आ रहे हैं।

छलांग मारकर वह खड़ी भैंस की पीठ पर चढ़ गई

छलांग मारकर वह खड़ी भैंस की पीठ पर चढ़ गई

दरअसल, खेजड़ी (जांटी) के एक पेड़ के नीचे एक भैंस और एक बकरी खड़ी हैं। बकरी को भूख लगी है। वह खेजड़ी के पत्ते (लूंग) खाना चाहती है, मगर वो उसकी पहुंच से दूर हैं। ऐसे में बकरी ने जुगाड़ लगाया और छलांग मारकर वह खड़ी भैंस की पीठ पर चढ़ गई और फिर दो पैर खेजड़ी के तने से लगाकर भैंस की पीठ पर खड़ी हो गई। इसके बाद वह आसानी से लूंग खाने लगी। भैंस ने भी इस दौरान उससे यारी दिखाई।

IFS अधिकारी सुधा रमेश ने शेयर किया वीडियो

महज 10 सैंकड के इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुधा रमेश ने 25 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर स्मार्ट गोट लिखते हुए शेयर किया है। वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इसे रीट्वीट करने के साथ-साथ इस पर फन्नी कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो 8.6 हजार बार देखा जा चुका है। 187 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है।

यहां देखिए कुछ फन्नी कमेंट

राजस्थान का हो सकता है वीडियो

राजस्थान का हो सकता है वीडियो

वीडियो में खेजड़ी दिखाई दे रही है, जो रेगिस्तानी इलाके राजस्थान के मुख्य वृक्ष में से एक है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान या इसके आस-पास के राज्यों का हो सकता है। खैर, आपने यह वीडियो पहले भी देखा होगा, मगर सोशल मीडिया पर बकरी की जिस अंदाज में लोग तारीफ कर रहे हैं। उनसे यह वीडियो दिल खुश कर देता है।

कॉर्पोरेट कल्चर…

यूजर बैंकर युवा लिखते हैं कि यह कॉर्पोरेट कल्चर है। जिस तरह से कॉर्पोरेट कल्चर में दूसरों के काम का श्रेय लेने और उनके अवसर को हथियाने की कॉर्पोरेट संस्कृति।

ये भूख है बड़ी!

ये भूख है बड़ी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+