1.90 लाख में बिक रहा चिप्स का ये छोटा सा टुकड़ा, मालिक ने बताई खासियत
नई दिल्ली: आज के वक्त में किस चीज का दाम आसमान में पहुंच जाए, ये किसी को नहीं पता। अब एक चिप्स का टुकड़ा लाखों में बिक रहा है। आपको ये सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। इसके मालिक ने चिप्स की खासियत भी बताई है। हालांकि अभी तक किसी ने इसे खरीदा नहीं है। (चिप्स की तस्वीरें सांकेतिक)

2 हजार पाउंड मांगा
ऑनलाइन साइट eBay पर एक शख्स ने प्रिंगल्स चिप्स का टुकड़ा बेचने के लिए विज्ञापन डाला है। इसके मालिक ने इस टुकड़े के लिए 2 हजार पाउंड मांगा। भारत के हिसाब से ये कीमत 1.90 लाख के करीब होगी। अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस चिप्स के टुकड़े में क्या खासियत है, जो ये इतना महंगा बिक रहा।

पूरी तरह सुरक्षित है टुकड़ा
इसके मालिक के मुताबिक ये चिप्स बेहद ही दुर्लभ है। क्रीम और प्याज फ्लेवर वाला ये प्रिंगल्स किनारे पर मुड़ा हुआ दिखता है और ये बाकी हिस्सों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसको बेचने वाले शख्स ब्रिटेन के हाई वायकोम्बे में रहते हैं। उन्होंने दावा किया है कि ये चिप्स का टुकड़ा बिल्कुल नया है और ये कहीं से भी टूटा हुआ नहीं है।

कई दूसरे विक्रेता भी
चिलचस्प बात ये है कि eBay पर फोल्डेड प्रिंगल्स बेचने वाले ये अकेले शख्स नहीं हैं। कुछ लोग तो इससे कम कीमत पर भी दुर्लभ प्रिंगल्स बताकर उसे बेच रहे हैं। एक विक्रेता ने ऑनलाइन साइट पर 50 पाउंड में ही दो चिप्स की पेशकश की, वो टुकड़ा भी प्याज और क्रीम वाले फ्लेवर का है। इसके अलावा कुछ लोग अपने-अपने चिप्स को दुर्लभ बताकर उसे 15 पाउंड में बेच रहे हैं।

जब 2 हजार में बिका झोला
वैसे ये कोई नया मामला नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले भारत में मिलने वाला सामान्य सब्जी वाला झोला विदेश में 2000 रुपये में बिक रहा था, जबकि भारत में उसकी कीमत 10 रुपये भी नहीं होगी। वो झोला किसी विशेष मैटेरियल से नहीं बल्कि चावल वाली बोरी से बना था।












Click it and Unblock the Notifications