एक दो नहीं यहां 60 बच्चे 'हमशक्ल'!, दंपति के पैरों तले खिसकी जमीन, 4 नाम वाले स्पर्म डोनर की तलाश

आईवीएफ टेक्नोलॉजी संतान प्राप्ति को लेकर निराश दंपति को लिए विकल्प है। लेकिन इससे जुड़ा धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।

 Sixty children by IVF Technology

स्पर्म डोनेशन (Sperm Donation) के मामले आस्ट्रेलिया में सामने आए हैं। जिसमें 60 बच्चों की शक्ल मिलती जुलती पाई गई। जानकारी के मुताबिक स्पर्म डोनर ने LGBTQ+ समुदाय के सदस्यों को स्पर्म डोनेट करते समय चार अलग-अलग उपनामों का इस्तेमाल किया। इस तरह उसने कई माता पिता को स्पर्म डोनेट किए। सच तब सामने आया जब कई बच्चे एक जैसी शक्ल के पाए गए।

स्पर्म डोनर की पहचान उजागर नहीं

स्पर्म डोनर की पहचान उजागर नहीं

स्थिति कुछ ऐसी बन गई कि अब स्पर्म डोनर की पहचान छिपानी पड़ रही है। हालांकि नियम के मुताबिक एक बार में केवल एक ही डोनर के स्पर्म का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लेकिन कुछ क्लीनिक ने डोनर के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है। ऑस्ट्रेलिया में स्पर्म डोनेशन में धोखाधड़ी गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में आरोपी के दोषी साबित होने पर 15 साल तक जेल की सजा देना का प्रावधान है।

एक इवेंट हुई जानकारी

एक इवेंट हुई जानकारी

कई दंपति के बच्चे एक जैसे हैं ये बात तब पता चली जब एक ही स्पर्म डोनर के कई बच्चे एक साथ देखे गए। LGBTQ+ समुदाय के एक इवेंट में ये सच जान बच्चों के माता पिता हैरान हो गए। उन्होंने पाया कि उनके बच्चे अन्य दंपति के बच्चों जैसे दिखते हैं, जबकि दोनों परिवारों का आपस में दूर तक कोई रिलेशन नहीं था। बाद में जब इसका कारण पता चला तो वे हैरान रह गए।

स्पर्म डोनर ने किया खेल

स्पर्म डोनर ने किया खेल

दरअसल, आस्ट्रेलिया में एक ही स्पर्म डोनर के स्पर्म से पैदा हुए 60 बच्चों की शक्लें एक दूसरे से मिलती पाईं गई। हालांकि जब अलग क्षेत्रों से दंपति अस्पतालों में पहुंचे तो उन्हें स्पर्म डोनर की पहचान और नाम अलग- अलग बताए गए। लेकिन जांच में पता चला की इनन 60 दंपति को अलग- अलग समय पर 4 नाम बताए गए थे, जो एक ही शख्स के थे।

IVF से LGBTQ+ बने थे पैरेंट

IVF से LGBTQ+ बने थे पैरेंट

धोखे से कई पैरेंट्स को स्पर्म डोनेट करने का मामला LGBTQ+ समुदाय से जुड़ा है। इस समुदाय के 60 जोड़े IVF तकनीक से पैरेंट बने। इनके 60 से अधिक बच्चे इस तकनीकी से पैदा हुए। सच सामने आने के बाद पैरेंट्स अब स्थानीय IVF क्लीनिक पर काल कर उस स्पर्म डोनर की तलाश कर रहे हैं।

डोनर ने जारी किया था एड

डोनर ने जारी किया था एड

रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि आस्ट्रेलिया में स्पर्म धोखाधड़ी करने वाले शख्स ने स्पर्म डोनेशन के लिए बाकायदा एड भी जारी किया था। 2 फेसबुक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अनौपचारित रूप उसने आईवीएफ के जरिए माता पिता बनने के इच्छुक कई कपल्स को आकर्षित किया।

Recommended Video

      Ind vs Aus Delhi 2nd Test | Ravindra Jadeja Man Of The Match | Rivaba Jadeja | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+