भाई की शादी में यूके से लौटकर बहन ने किया सरप्राइज, Video देख लोग दुल्हन के लिए हुए चिंतित
भाई की शादी में यूके से लौटकर बहन ने किया सरप्राइज, Video देख गुस्साए लोग बोले- इसने दुल्हन से ध्यान हटा लिय

भाई की शादी में बहन आगे बढ़चढ़ कर हर जिम्मेदारी निभाती है, लड़के की शादी में कई रस्में होती हैं जो बहनों से जुड़ी होती है। ऐसे में अगर बहन शादी में ना आए तो हर भाई को सबसे ज्यादा कमी खलती है। ऐसी ही कमी यूके में रहने वाली श्रद्धा शेलार के भारत में रह रहे परिवार को खल रही थी लेकिन उन्होंने अंत समय में शादी के मंडप में पहुंच कर भाई और पापा मंमी को सरप्राइज कर दिया। प्यार से भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसको लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

यूके से भाई की शादी में लौटी वापस
दरअसल, यूके गई श्रद्धा भी भाई की शादी में ना होने पाने के कारण दुखी थी। भाई की शादी में ना शामिल होने पर श्रृद्धा का दिल जब बोझिल होने लगा तो उन्होंने सब कुछ छोड़कर उसने अगली उड़ान से भारत वापस जाने का फैसला किया और शादी में अपने परिवार को सरप्राइज दिया। भाई की शादी में अचानक पहुंच कर भाई और पापा मंमी को सरप्राइज करने की प्लानिंग कर डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

इंटरनेट पर वायर हुआ वीडियो, मां पापा हुए खुश
भाई की शादी में श्रद्धा शेलार का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शेलार को भीड़ के बीच शादी के लिए भागते हुए दिखाया गया है। क्लिप में दिखाया गया है कि मां बेटी को देखरक ताली बजाकर खुशी से कूदती नजर आ रही हैं वहीं पिता खुशी से झूम उठे हैं और उसे गले लगाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

वीडियो शेयर लिखा ये इमोशनल कैप्शन
वीडियो के कैप्शन में लिखा, "चौंका देने वाले सरप्राइज के पीछे की कहानी..! आप जहां भी हों, परिवार बहुत महत्वपूर्ण है, आपको हर स्थिति में उनके लिए वहां रहना है, जो मुझे लगता है..!आप लोगों के लिए कभी भी कुछ भी मेरे मॉम डैड मेरी जिंदगी हैं और उन्होंने मुझे खुशी से रुलाया और खुशी के आंसू।

कुछ लोगों को बहन की सरप्राइज एंट्री पसंद नहीं आई
9 दिसंबर 2022 को पोस्ट किए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 3 लाख बार देखा जा चुका है और 42,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कुछ वीडियो देखने के बाद भावुक हो गए, वहीं अन्य लोगों को सरप्राइज एंट्री पसंद नहीं आई और कई ने तर्क दिया कि इस बहन ऐसा ऐसा करके दुल्हन से ध्यान हटा लिया। एक यूजर ने लिखा "मुझे दुल्हन के लिए थोड़ा सा फील हो रहा है। प्यार और सारी लाइमलाइट उसी पर होनी चाहिए। मैं उसके भाई के लिए प्यार को समझता हूं लेकिन समय अलग हो सकता था।"
आपको वह लाइमलाइट और अटेंशन नहीं चुरानी चाहिए थी
एक अन्य यूजर ने लिखा "क्या आपको नहीं लगता कि यह ब्राइड्स डे और आपके भाई का दिन था और आपको वह लाइमलाइट और अटेंशन नहीं चुरानी चाहिए थी जो उन्हें मिलनी चाहिए थी? मुझे ये पूरी तरह से अनुचित लगा। यदि आपने एक दिन पहले उड़ान भरी थी तो इतना आश्चर्य काफी अच्छा था कि आपको घर जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा हम एक ऐसे युग में रहते हैं जहां भाइयों की शादी में शामिल होना आश्चर्य की बात है, अजीब समय है।












Click it and Unblock the Notifications