इस मालिक ने पार की क्रूरता की सभी हदें, माइनस डिग्री में पालतू कुत्ते पर डाला ठंडा पानी, मरने को छोड़ा

रूस में एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के साथ जो किया उसे सुनकर आपका खून खौल जाएगा। एक बेजुबान जानवर के साथ मालिक ने ऐसी क्रूर हरकत की है जिसकी कोई सजा नहीं है। रूस में खून जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। ऐसी कड़ाके की ठंड में एक शख्स ने अपने कुत्ते को घर से बाहर मरने को छोड़ दिया।

Bizarre

याकुत्स्क। रूस में एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते के साथ जो किया उसे सुनकर आपका खून खौल जाएगा। एक बेजुबान जानवर के साथ मालिक ने ऐसी क्रूर हरकत की है जिसकी कोई सजा नहीं है। रूस में खून जमा देने वाली सर्दी पड़ती है। इस वक्त वहां का तापमान माइनस में चल रहा है। ऐसी कड़ाके की ठंड में एक शख्स ने अपने कुत्ते को घर से बाहर मरने को छोड़ दिया।

माइनस 32 डिग्री तापमान में मरने को छोड़ा

माइनस 32 डिग्री तापमान में मरने को छोड़ा

रूस के याकुत्स्क, जिसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है, वहां के एक मालिक ने अपने कुत्ते को घर से बाहर निकाल दिया। इस निर्दयी मालिक ने अपने कुत्ते को माइनस 32 डिग्री तापमान मरने के लिए छोड़ दिया।

पूरी तरह जम गया था कुत्ता

पूरी तरह जम गया था कुत्ता

मालिक की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई। उसने कुत्ते के ऊपर ठंडा पानी भी डाला। इतनी ठंड में कुत्ते की हालत काफी खराब हो गई थी। जब तक रेस्क्यू टीम उस तक पहुंची, कुत्ता पूरी तरह से जम गया था। उसकी बस आंखें चल रहीं थी। बेचारा कुत्ता अपना शरीर चाहकर भी नहीं हिला पा रहा था।

मालिक के खिलाफ कार्यवाई की मांग

मालिक के खिलाफ कार्यवाई की मांग

रेस्क्यू टीम ने उसे गर्मी देकर बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। कुत्ते की मौत के बाद से मालिक के खिलाफ पूरे शहर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उसके खिलाफ कार्यवाई के लिए याचिका शुरू की गई है जिसपर 10,000 रूसी नागरिक हस्ताक्षर कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+