'IAS पति से ज्यादा कमाती हूं...' यूट्यूबर श्रुति ने क्यों बोली ये बात?

श्रुति शिवा का कहना है कि यूट्यूब से वो अपने आईएएस पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं। वहीं, उन्होंने इस खुलासे के पीछे का कारण भी लोगों को बताया।

Shruti Shiva

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आजकल लोगों की कमाई का अच्छा जरिया बन चुका है। यूट्यूब की बात की जाए, तो कई लोग हैं, जो यूट्यूब से तगड़ी कमाई कर रहे हैं। यूट्यूब क्रिएटर श्रुति शिवा की बात की जाए, तो वे भी यूट्यूब से तगड़ी कमाई कर रही हैं। आईएएस अफसर की पत्नी श्रुति का कहना है कि वे अपने पति से भी ज्यादा कमाई करती हैं। श्रुति ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

2 साल पहले शुरू किया था चैनल

2 साल पहले शुरू किया था चैनल

तकरीबन 2 साल पहले श्रुति ने अपने यूट्यूब टैनल की शुरुआत की थी। आज तक से बातचीत करते हुए श्रुति ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी कमाई की बात सबके सामने रखी। श्रुति ने बताया कि मेरी कोशिश है कि मैं अपने चैनल पर थोड़े से पोएटिक और थोड़े एस्थेटिक वीडियो डालूं।

साल 2020 में IAS से हुई शादी

साल 2020 में IAS से हुई शादी

उत्तराखंड के कोटद्वार से ताल्लुक रखने वाली श्रुति शिवा की शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई है। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा से की। श्रुति की शादी साल 2020 में IAS अभिषेक से हुई। इसके बाद वे अपने पति संग मेरठ में रहने लगीं।

ऐसे की यूट्यूब की शुरुआत

बातचीत में श्रुति ने बताया कि पढ़ाई खत्म करने के बाद मैं 3 महीने अपनी दीदी के साथ रही। साल 2018-19 में मुझे पहले बार यूट्यूब के बारे में पता चला। इसके बाद ब्लॉगिंग का पता लगा। मैंने और मेरी दीदी ने यही सोचा कि बस मेकअप करके यूट्यूब के सामने बैठना है और इसके पैसे भी मिलेंगे। हम दोनों को ही ये काफी आसान लगा।

शादी के बाद वीडियो बनाना किया बंद

शादी के बाद वीडियो बनाना किया बंद

वे बताती हैं कि अमेरिकी में ही मैंने ब्लॉगिंग शुरू कर दी थी। तब मैंने काफी सारे वीडियोज भी बनाए। लेकिन एडिटिंग अच्छी नहीं थी, इसलिए सब प्राइवेट कर दिए। फिर इंडिया आई और शादी की वजह से कुछ समय तक वीडियो बनाना बंद कर दिया।

कमाई को क्यों करना पड़ा सार्वजनिक?

कमाई को क्यों करना पड़ा सार्वजनिक?

श्रुति कहती हैं कि मैंने फिर वीडियोज बनाना शुरू किया। इसमें मैंने सरकारी घर दिखाया, जो जमकर वायरल हुआ। इसके बाद एक और अमेजन होम डेकोर का वीडियो बनाया, जिसपर काफी व्यूज आ गए। इसके बाद मैंने इसे फुल टाइम करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही श्रुति ने बताया कि सब कमेंट करके मुझे यही कहते थे कि अभिषेक के पैसे खर्च करती है। इसलिए मुझे अपनी कमाई को सार्वजनिक करना पड़ा।

Recommended Video

      IAS Officer Divya S Iyer के Viral Video पर इतना बवाल क्यों ?, जानें मामला | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+