Video:हाई हील सैंडल पहनकर सड़क पार कर रही थी लड़की, स्लिप हुई और फिर...

नई दिल्ली। सड़क पार करते वक्त अतिरिक्त सावधानी की जरूरत हैं, लेकिन लोग अक्सर लापरवाही कर जाते हैं। मेक्सिको सिटी में तो एक 22 साल की लड़की जल्दीबाजी में सड़क पार करने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गई। 22 साल की मिनेरवा रोड क्रॉस करते वक्त हादसे की शिकार हो गई। मिनेरवा जल्दी-जल्दी तीन लेन रॉड को क्रॉस करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हाई हील सैंडल के कारण स्लिप हो गई और तेज रफ्तार गाड़ी के नीचे आ गई।

 Shocking moment a woman running across a busy road in high heels with her phone in her hand slips and is hit by a car

पुलिस के मुताबिक मिनेरवा ने हाई हील पहन रखा था और रोड क्रॉस करते वक्त किसी से फोन पर बातें कर रही थी। इसी दौरान उसने भागकर रोड क्रॉस करना चाहती थी। पहला और दूसरा लेन तो उसने पार कर लिया, लेकिन जैसे ही तीसरे लेन पर पहुंची अपनी हाई हील सैंडिल की वजह से फिसल गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई।

 Shocking moment a woman running across a busy road in high heels with her phone in her hand slips and is hit by a car

कार के ड्राइवर ने फौरन ब्रेक दबाया, जिसकी वजह से मिनरेवा की जान बच गई, लेकिन उसके घुटने और एलबो में फ्रैक्चर आया है। उसे पास के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 Shocking moment a woman running across a busy road in high heels with her phone in her hand slips and is hit by a car

इस हादसे का वीडियो सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+