डिनर कर रही महिला खाने में निकला मनुष्य का प्राइवेट पार्ट, कमजोर दिल वाले ना देखें VIDEO

नई दिल्ली, 07 दिसंबर: सोचिए आप आराम से अपना डिनर या लंच कर रहे हो और आपके खाने में अचानक से मनुष्य का अंग निकल आए। वह दृश्य देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसा ही एक मामला अफ्रीकी देश घाना में सामने आया है। एक महिला खाना खा रही थी, तभी उसके खाने में मनुष्य का प्राइवेट पार्ट जैसा कुछ दिखा। पहले उसे गलत फहमी हुई, लेकिन जब उसने उसे ध्यान से देखा तो वह मनुष्य लिंग था।

महिला ने स्ट्रीट से खरीदा था खाना

महिला ने स्ट्रीट से खरीदा था खाना

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गएमें महिला को अपने हाथों में 'लिंग के आकार' की वस्तु को पकड़े हुए और यह दावा करते हुए दिखाया गया है कि उसे वह भोजन के पैकेट में मिला जिसे उसने एक स्ट्रीट वेंडर से खरीदा था। वीडियो में महिला मांस का एक टुकड़ा दिखा रही है जो उसे तूओ ज़ाफ़ी नामक पकवान में मिला था। तूओ ज़ाफ़ी घाना में उपलब्ध एक मुख्य भोजन है। अनाज और मांस से बना ये खाना स्ट्रीट फूड के स्टालों पर आसानी से मिल जाता है।

 मानव लिंग जैसी चीज निकली खाने में

मानव लिंग जैसी चीज निकली खाने में

महिला ने वहीं स्ट्रीट से ये पकवान खरीदा था। हालांकि मानव लिंग जैसी चीज उसके खाने में मिलने के बाद वह सदमे में है। महिला ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से अनुरोध किया कि वे उपभोग करने से पहले स्ट्रीट स्टालों से खरीदे गए खाद्य पदार्थों का सावधानीपूर्वक निरीक्षण करें। लोगों ने यह भी कहा कि महिला को पुलिस से संपर्क करना चाहिए क्योंकि हर कोई सोशल मीडिया पर नहीं है।

यूजर्स दे रहे ये सलाह

यूजर्स दे रहे ये सलाह

एक यूजर ने लिखा, "कृपया पुलिस को रिपोर्ट करें, क्योंकि बहुत से लोगों के पास फेसबुक और इंस्टाग्राम तक पहुंच नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा, "पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए और अगर यह सस्ते प्रचार के लिए फर्जी कहानी है, तो महिला पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। कृपया सावधान रहें कि आप क्या खाते हैं। सुरक्षित रहें।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब घाना में खाने के पैकेट से ऐसी घिनौनी चीज पाई गई हो। 2016 में अकौसा नाम की एक महिला को अपने खाने में लिंग जैसा मांस का टुकड़ा मिला था। घटना घाना के अकरा की है। यूके मेट्रो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अकोसा ने पुलिस से संपर्क किया और मांस के टुकड़े का डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+