Video:ऑपरेशन के बीच नर्स पर ताबड़तोड़ पंच बरसाने लगा डॉक्टर, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

ऑपरेशन के बीच में ही अपनी गर्लफ्रेंड नर्स से नाराज हुए सर्जन ने शुरू कर दी मारपीट,4 मिलियन लोगों ने देखा वीडियो।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो चीन के अस्पताल लंकाओं का है, जहां ऑपरेशन रूम के भीतर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। ऑपरेशन थियेटर जैसे संवेदनशील जगह पर डॉक्टर ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

 Shocking Video:surgeon repeatedly punched his nurse girlfriend in operating room

डॉक्टर की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेशन थियेटर में ही डॉक्टर और नर्स आपस नें झगड़ पड़े और डॉक्टर ने नर्स पर ताबड़तोड़ पंच मारने शुरू कर दिए।वीडियो में दिखा रहा है कि नर्स और डॉक्टर में पहले किसी बात पर बहस हुई, फिर डॉक्टर ने नर्स पर ग्लब्स फेंका फिर नर्स ने डॉक्टर को पंच मारने की कोशिश की, लेकिन वो कामियाब नहीं हो सकी, जिसके बाद डॉक्टर ने नर्स पर ताबड़तोड़ पंच मारने शुरू कर दिए।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक नर्स डॉक्टर की गर्लफ्रेंड है। दोनों की किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। अस्पताल द्वारा जारी किए गए प्रेस रिलीज के मुताबिक इस मारपीट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हलांकि मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद इसे 4 मिलियन लोगों ने देखा। देखिए ऑपरेशन रूम के भीतर डॉक्चर और नर्स के बीच की ये फाइट....

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+