स्काइडाइविंग के दौरान गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, हां के बाद बंदे का रिएक्शन जीत लेगा दिल, देखिए VIDEO
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। बात अगर मैरिज प्रपोजल की हो तो कपल्स एक से बढ़कर एक तरीके ढूढ़ते हैं। कई बार इन्हें देखकर हंसी छूट जाती है, तो कई बार हैरानी भी होती है। लेकिन एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए ऐसा तरीका ढूंढा जिसने सबका दिल जीत लिया। रे नाम से एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया जिसमें एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को असमान में प्रपोज किया है।

जी हां प्रपोज करने के लिए वो अपनी गर्लफ्रेंड को स्काईडाइविंग पर ले गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने जमीन से हजारो फीट उपर दांत में रिंग पकड़ा है। उसने फिर रिंग को हाथ में लिया और गर्लफ्रेंड के आगे रखकर बोला विल यू मैरी मी। इस पूरे वीडियो में जो सबसे ज्यादा दिल को छूने वाला है वो ये कि जब लड़की हां बोलती है उस वक्त लड़के का रिएक्शन। इस वीडियो को 27 फरवरी को शेयर किया गया था जिसे अबतक 38000 से ज्यादा बार देखा चुका है। लोगों ने इस अलग तरीके के प्रपोजल को पसंद किया और कपल को शुभकामनाएं दी।
कुछ लोग इस वीडियो को देखर चकित रह गए। कुछ ने इसे प्रपोज करने का सबसे नायाब तरीका बताया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "आप इसे बहुत ही प्रभावशाली तरीके से एक नए अंदाज में ले गए।" "मुबारक हो! एक यूजर ने कमेंट किया कि यह बहुत बढ़िया है।












Click it and Unblock the Notifications