जल्द सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा हैदर! क्या होगा बच्चे का नाम, खुद 'पाकिस्तानी भाभी' ने बताया
Seema Haider Pregnant: सीमा हैदर भारत की एक सेलिब्रिटी बन गई हैं। नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी से शादी करने के लिए सीमा भारत आईं और जल्द ही वे भारत के लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। आज सीमा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हर दिन सीमा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब खबरें हैं कि सचिन मीणा के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।
'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक सीमा जल्द ही अपने पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सीमा ने अभी से बच्चे के नाम की घोषणा भी कर दी। सीमा प्रेग्नेंट हैं और बेहद खुश हैं। उनका पांचवा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है।

सीमा ने हाल ही में बताया कि अगर उनका बेटा हुआ तो उसका नाम भगवान कृष्ण के नाम पर होगा और अगर बेटी हुई तो कृष्ण की भक्त मीरा के नाम पर ये नामकरण किया जाएगा। ये खबर सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
बताते चलें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर यहां आई थी। उसके चार बच्चे पति गुलाम हैदर से थे। हालांकि सचिन भी इन बच्चों से पिता जैसा ही प्यार करता है और इन्हें अपना मानता है। इस बीच सीमा की प्रेग्नेंसी की खबर से घर में खुशहाली बनी हुई है। ऐसे में घर में जो पांचवा बच्चा आएगा, वो सचिन मीणा का होगा।
बताते चलें कि बीते दिनों सीमा हैदर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें सीमा ने बताया था कि वे सचिन मीणा संग अपने प्यार की एक निशानी चाहती हैं। और ये निशानी उनका पांचवा बच्चा होगा। ऐसे में अब खबरें हैं कि बेहद जल्द ही सीमा हैदर के घर में किलकारी गूंजेगी और नन्हे मेहमान की एंट्री होगी।












Click it and Unblock the Notifications