'बच्चा पैदा करने की मशीन...' सीमा भाभी ने खोल दी पाकिस्तान की पोल, पड़ोसी मुल्क का काला सच ला दिया सामने

पाकिस्तान में महिलाओं को इज्जत ठीक इसके विपरीत मिलती है, जैसे कि भारत में। ये बात ये समझने के लिए काफी है कि वहां महिलाएं खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती हैं। ये हम खुद नहीं कह रहे बल्कि अपना बचपन और आधी जवानी पड़ोसी मुल्क में गुजारने के बाद अपने प्रेमी संग भारत आकर बसने वाली सबकी चहेती 'सीमा भाभी' ने कही है।

सीमा हैदर जब से भारत आकर रह रही हैं, किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। सचिन मीणा संग व्लॉग्स में सीमा अकसर काफी बातें कहती हैं। सीमा को कहते सुना जा सकता है कि जबसे वो भारत आई है, काफी अच्छा और सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हालांकि, हाल ही में सीमा ने अपने मुल्क पाकिस्तान को लेकर काफी राज खोले हैं।

 Seema Sachin news

सीमा हैदर से जब किसी ने लाइव वीडियो में कहा कि उन्हें भी ऐसी ही लड़की चाहिए तो सीमा ने कहा कि टेंशन मत लीजिये पाकिस्तान से काफी लड़कियां भारत आ रही हैं। इसके बाद सीमा बोलीं कि पाकिस्तान में कौन ही लड़की रहना चाहेगी। वहां लड़कियों पर तमाम पाबंदिया हैं।

इसके बाद सीमा ने कहा कि पाकिस्तान में लोग लड़कियों को बच्चा पैदा करने की मशीन समझते हैं। लोगों को लगता है कि महिलाएं बस बच्चा पैदा करने के लिए ही बनी हैं और कुछ नहीं। किसी से बात करो तो टोक देते हैं कि क्यों बात की, क्या बात की। सीमा ने कहा कि जो आजाद रहना चाहती हो, घूमना फिरना चाहती हो, अपनी जिंदगी आजादी से जीना चाहती हो, वो सब तो इंडिया ही आ जाएंगी। डोन्ट वरी।

बताते चलें कि इससे पहले भी सीमा हैदर ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साफतौर पर पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले सुलूक को लेकर काफी कुछ कहा था। सीमा का कहना था कि भारत आने के बाद वे खुद को आजाद महसूस कर रही हैं। इससे पहले उन्हें बंदिश सा महसूस होता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+