Seema Haider: 'जीजा हूं तुम्हारा, शर्म नहीं आती...', पाकिस्तानियों पर क्यों भड़के सीमा के पति सचिन? VIDEO
Seema Sachin Video: सीमा हैदर अकसर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पति सचिन मीणा संग कभी वीडियोज को लेकर तो कभी किसी बयान को लेकर। अब हाल ही में सचिन मीणा भी चर्चा में आए हैं, इसकी वजह उनका ससुरालजनों को भेजा एक संदेश है। (वीडियो-नीचे)
दरअसल, सीमा हैदर और सचिन मीणा का एक वीडियो फिल्हाल काफी चर्चा में है, जिसमें सचिन ने अपने ससुराल वालों यानी कि पाकिस्तानियों के नाम एक संदेश भेजा है।

सचिन ने कहा कि मैं तुम्हारा जीजा हूं... इज्जत करो अपने जीजा की। देखती ही देखते पाकिस्तानियों को सचिन का ये मैसेज खूब वायरल होने लगा। वीडियो में सचिन और सीमा साथ ही नजर आ रहे हैं।
क्लिप में देखा जा सकता है कि सचिन सीमा के बगल में बैठा हुआ है और पाकिस्तान के नाम एक संदेश देते हुए बोलता है कि मैं तुम्हारा जीजा हूं। इसके बाद सीमा मुस्कुराने लगती है और बोलती है कि हां जीजा हैं ये।
सचिन मीणा कहते हैं कि मैं पाकिस्तानियों का दामाद लगता हूं। उनका जीजा भी लगता हूं मैं। उन्हें शर्म नहीं आती जब अपने जीजा को ऐसे बोलते हैं तो। उल्टा सीधा बोलते हैं तो शर्म नहीं आती क्या। जीजा लगता हूं तुम्हारा कुछ इज्जत करो अपने जीजा की। इसके बाद सीमा भी बोलती हूं कि बिल्कुल। और फिर हंसने लगती हैं।
सीमा हैदर की बात करें तो वे आजकल किसी और वजह से भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं और ये वजह है उनका प्रेग्नेंसी की खबरों का तूल पकड़ना। दरअसल, बीते दिनों सीमा हैदर ने एक वीडियो जारी कर ये बात बोली थी कि वे सचिन के बच्चे की मां बनना चाहती हैं।
पहले से ही चार बच्चों की मां सीमा हैदर ने कहा था कि वे सचिन और अपने प्यार की निशानी तो चाहती ही हैं। ऐसे में वे जरूर सचिन के बच्चे की मां भी बनना चाहेंगी। हालांकि, प्रेग्नेंसी को लेकर जो भी खबरें होंगी, उसके बारे में सीमा खुद बताएंगी।
मगर इस बीच उनकी प्रेग्नेंसी की जोरों शोरों से चर्चा हो रही थी। वीडियो जारी होने से पहले भी कयास लगाए जा रहे थे कि सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि सीमा हैदर और सचिन दोनों ने ही ऐसी किसी खबर पर ठप्पा नहीं लगाया। ऐसे में लोगों को भी इस बात का इंतजार है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा आखिरकार कब एक मां-बाप बनेंगे।
य़हां देखें सचिन मीणा का वीडियो...
ये भी पढ़ें: सीमा हैदर के बच्चों के साथ कैसा बर्ताव करता है पापा सचिन मीणा? VIDEO में दिख गई सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications