सीमा हैदर के बच्चों के साथ कैसा बर्ताव करता है पापा सचिन मीणा? VIDEO में दिख गई सच्चाई
Seema Sachin story: अपने चार बच्चों संग भारत आकर शादी रचाने वाली सीमा हैदर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। सचिन मीणा और सीमा के बीच जो प्यार है, जो बॉन्ड है उससे कोई भी अंजान नहीं है। हर कोई जानता है कि सचिन मीणा अपनी विदेशी पत्नी सीमा से बेहद प्यार करता है। लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या सचिन सीमा और गुलाम के बच्चों को भी उतना ही प्यार करता है, जितना कि उन बच्चों की मां से? हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।
खूब एक्टिव रहते हैं सीमा-सचिन
सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई वीडियोज इस बात के जीते जागते सबूत हैं कि सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच कितना प्यार है। एक आदर्श पति की तरह सचिन मीणा समय समय पर अपनी पत्नी को गिफ्ट्स भी देते रहते हैं। ये बात तो जगजाहिर है कि सचिन सीमा को प्यार करते हैं। लेकिन क्या उन्होंने सीमा के बच्चों को भी अपनाया है? क्या सचिन मीणा सीमा और गुलाम हैदर के बच्चों को अपने बच्चों जैसा प्यार देते हैं? सचिन आखिर बच्चों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं? हाल ही में एक शॉर्ट क्लिप से इस बात का खुलासा हुआ है।

बच्चों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं सचिन?
हाल ही में सचिन मीणा और सीमा हैदर के यूट्यूब व्लॉग्स में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें सचिन के हाथ में किताब है और सामने सीमा हैदर का सबसे छोटा बच्चा है। सचिन और सीमा हैदर के बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा है मानो बाप और बच्चा हो। एक बार को देखने पर ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो सचिन नहीं बल्कि गुलाम हैदर के बच्चे हैं। ऐसा लग रहा है कि सचिन बच्चे को किताब लेकर पढ़ा रहा हो।
बच्चों के साथ सचिन का वीडियो वायरल
बच्चों संग शानदार बॉन्डिंग वाला ये वीडियो यूट्यूब पर अब वायरल हो रहा है। क्लिप देखने के बाद लोग खुशी जाहिर कररहे हैं कि आखिरकार सचिन मीणा बच्चों संग कितने प्यार से पेश आ रहा है। ऐसा लग रहा कि गुलाम नहीं बल्कि सचिन ही इन बच्चों का पिता हो। सौतेला पिता होने के बावजूद सचिन मीणा बच्चे को प्यार कर रहा है। उसके साथ खेल रहा है, उसे पढ़ा रहा है और उसके साथ अठखेलियां करता दिख रहा है।

भारतीय रंग में रंगी सीमा हैदर
सीमा सचिन की बात की जाए तो दोनों अपने चारों बच्चों के साथ नोएडा में खुशी खुशी रह रहे हैं। सीमा हैदर हर त्योहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाती हैं। एक भारतीय नारी की ही तरह सीमा हैदर रहती हैं और पूजा पाठ करती हैं। सीमा हैदर को देखकर एक बार को ये तो कोई भी नहीं कह सकता कि वे दूसरे मुल्क से आई हैं। फिलहाल बच्चों के साथ सचिन मीणा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications