क्या पाकिस्तान में बैठे गुलाम हैदर के फोन में हैं सीमा हैदर के राज? एक्स हसबैंड के साथ का ये वीडियो VIRAL
Seema Haider Fights with Ghulam: सीमा हैदर अकसर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी सचिन संग अपने बॉन्ड को लेकर तो कभी बच्चों को लेकर। मगर हाल ही में सीमा जिस वजह से चर्चा में आई है, वो बेहद ही चौंकाने वाली है। सीमा हैदर हाल ही में अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से बातचीत करती नजर आईं। मगर इस दौरान गुलाम ने कुछ ऐसा राज खोला, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।
दरअसल, 'टाइम्स नाऊ' के हवाले से एक क्लिप शेयर किया गया है, जिसमें सीमा हैदर अपने पति गुलाम हैदर से बातचीत कर रही हैं। सीमा हैदर इसमें कहती सुनाई पड़ रही हैं कि यहां बच्चों की फिक्र करने की कोई जरूरत नहीं है। मैं जितनी खुश भारत में हूं, उसकी एक परसेंट भी पाकिस्तान में नहीं थी।

इसके बाद गुलाम बोलता है कि मेरे पास सीमा की कुछ तस्वीरें हैं, और फिर अपने फोन में से कुछ दिखाने लगता है। सीमा कहती है कि हां दिखाइये जो कुछ भी है आपके पास। इतना सुन रिपोर्टर बीच में कुछ सवाल पूछने लगता है और बोलता है कि हां जब सीमा को भी कोई परेशानी नहीं है तो दिखाइये आप।
इतना सुन गुलाम हैदर फिर अपने फोन में कुछ देखने लगता है। वो बोलता है कि सीमा से जुड़ी कुछ चीजें मेरे फोन में हैं। मगर गुलाम ये सब पब्लिकली दिखाता नहीं है। इसके बाद वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। सोशल मीडिया पर अब ये क्लिप वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
कई लोगों का मानना है कि ये गुलाम हैदर की कोई नई चाल है ताकि वो अपने बच्चों को यहां से पाकिस्तान वापस ले जा सके। वहीं कई लोगों ने कयास लगाए कि हो सकता है कि वाकई सीमा हैदर से जुड़ी कोई खुफिया जानकारी उसके पास हो। मगर वो दुनिया के सामने दिखाने से पहले सोच रहा हो।
सीमा हैदर की बात की जाए तो वे सचिन मीणा संग अपने चार बच्चों को लेकर भारत में रह रही हैं। सीमा नोएडा में अपने परिवार के साथ रहती हैं। सीमा हैदर का कहना है कि वे इंडिया में बेहद खुश हैं। इस बीच हाल ही में सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने भी तूल पकड़ा हुआ है। हर कोई सीमा हैदर के पांचवे बच्चे का इंतजार कर रहा है।
देखिये सीमा हैदर का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications