हार करीब देख ट्रंप की सलाहकार अजीब तरह से करने लगीं जीत के लिए प्रार्थना, Video देख IPS बोला- उनकी चिंता है
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा अभी तक नहीं की जा सकी है, कई राज्यों में मतगणना जारी है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर देखी जा सकती है, हालांकि शुरुआती रुझानों की मानें तो इस बार अमेरिका में जो बाइडेन की सरकार बनने जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर ट्रंप की स्पिरिचुअल एडवाइजर यानी धर्म-अध्यात्म के मामलों की सलाहकार पाउला व्हाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर जो बाइडेन
जैसे-जैसे मतगणना पूरी होती जा रही है वैसे-वैसे राष्ट्रपति चुनाव की तस्वीर भी साफ होती जा रही है। दि एसोसिएट प्रेस की मानें तो खबर लिखे जाने तक जो बाइडेन को 264 इलेक्टोरल वोट मिले हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप को सिर्फ 214 इलेक्टोरल वोट ही मिल सका है। जो बाइडेन अब बहुमत से सिर्फ 6 वोट ही दूर हैं। इस बीच पाउला व्हाइट ने अजीबोगरीब तरीके से राष्ट्रपति ट्रंप के लिए जीत की प्रार्थना की है जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से दौड़ रहा है।
Recommended Video

मजाकिया अंदाज में वीडियो वायरल
दरअसल, पाउला व्हाइट का ये वीडियो आईपीएस ऑफिसर अरुण बोथरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में पाउला की प्रर्थना देख अरुण बोथरा भी हैरान रह गए और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, 'अमेरिकियों के लिए अब मैं गंभीर रूप से चिंतित हो रहा हूं।' वीडिय में देखा जा सकता है कि पाउला व्हाइट, डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा चुने जाने को लेकर एक प्रार्थना सभा चला रही है।

क्या बोल रही हैं पाउला व्हाइट?
वायरल वीडियो में पाउला व्हाइट कहती दिख रही हैं, 'मैं जीत की आवाज सुन सकती हूं, परमात्मा कह रहे हैं कि ऐसा ही होगा। स्वर्ग के गलियारों में मुझे जीत सुनाई दे रही है। देवदूतों को इस वक्त मुक्त कर दिया गया है। अफ्रीका से भी देवदूत भेजे जा रहे हैं। अफ्रीका से वो यहां आ रहे हैं, वो यहां आ रहे हैं।' बता दें कि पाउला व्हाइट इन लाइंस को बार-बार दोहराती हैं। पाउला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मीम की सामग्री बन गया है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
इस वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं जिसे पढ़ने के बाद आपको भी जरूर हंसी आ जाएगी। एक यूजर ने तो वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक लगाकर रीमिक्स भी कर दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कोरोना वायरस संकट से मरने वालों को लेकर ट्रंप की सलाहकार पर निशाना साधा है। शख्स ने लिखा, 'शायद भगवान उनकी सुन रहा है, जो कोविड-19 से मर रहे हैं। वो उन बच्चों की सुन रहा है, जिन्हें उनके पेरेंट्स से छीन लिया गया। शायद वो लाखों गमगीन परिवारों की सुन रहा है।'
यह भी पढ़ें: US Election 2020: अमेरिका के ये 5 राज्य जहां पर होगा बाइडेन की हार और ट्रंप की जीत का फैसला!
-
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications