खुला 7 साल पुराना राज: चर्च के बाथरूम में थी सीक्रेट दीवार, काम करते वक्त प्लंबर को मिले 4 करोड़
नई दिल्ली, 10 दिसंबर: इंसान की किस्मत कब बदल जाए, ये किसी को नहीं पता। अब एक हैरान कर देने वाला वाक्या अमेरिका में सामने आया है, जहां पर चर्चा में खराब चीजों को सही करने गए प्लंबर की किस्मत चमकी और उनके हाथ करोड़ों रुपये लग गए। हालांकि उन्होंने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए उसे अपने पास नहीं रखने का फैसला किया। इसके बावजूद वो मालामाल हो गए हैं। (तस्वीरें-सांकेतिक)

चर्च में सीक्रेट दीवार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेक्सस में रहने वाले जस्टिन कॉले पेशे से प्लंबर हैं। एक दिन उनको लेकवुड चर्च में काम से बुलाया गया। उन्होंने दीवारों में लीकेज आदि की जांच शुरू की, तभी वहां पर एक सीक्रेट दीवार दिखी। पहले तो उन्होंने वहां से जाना सही समझा, लेकिन उनका दिल नहीं माना और उन्होंने दीवार को तोड़ा। इसके बाद वहां का नजारा देख वो हैरान रह गए।

अंदर निकले 4.5 करोड़
जिस दीवार को जस्टिन मामूली समझ रहे थे, उसके अंदर 4.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रखी थी। वैसे वो चाहते तो इस पैसे को चुराकर वहां से जा सकते थे, लेकिन उन्होंने ईमानदारी की मिसाल पेश की और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

खुल गया 2014 का राज
स्थानीय मीडिया के मुताबिक 7 साल पहले चर्च के सेफ में चोरी हुई थी। जिसमें करोड़ों रुपये के साथ चेक भी चोर ले गए। काफी जांच के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। उस दौरान चोरी की जानकारी देने वाले शख्स को पुलिस ने 3 लाख रुपये देने का ऐलान भी किया था। इसके बाद चर्च ने भी 15 लाख के इनाम की घोषणा की थी। अब सालों बाद 10 नवंबर को ये पैसा जस्टिन के हाथ लगा, जब वो बाथरूम में कुछ ठीक कर रहे थे। हालांकि उन्होंने तुरंत इसे पुलिस को सौंप दिया। उनकी ईनामदारी को देखते हुए जांच एजेंसी के साथ चर्च ने भी उनको लाखों रुपये दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications