पानी की गहराई में बच्ची को खींच ले गया "सी-लॉयन" लेकिन मौत के मुंह से ऐसे बची बच्ची!
नई दिल्ली। अगर कहीं आपको लॉयन की गुर्राहट सुनाई पड़ जाए तो मुंह से "ओह माई गॉड" निकलना लाजिमी है। लगता है लॉयन नाम ही इतनी ताकत है कि जहां भी आ जाए खतरा खुद ब खुद बढ़ जाता है। चाहे फिर वो लॉयन हो या सी-लॉयन। अनहोनी दोनों ही लेकर आ सकते हैं। लेकिन यहां लॉयन की जगह सी-लॉयन एक बच्ची पर भारी पड़ गया। आजकल इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप एकदम से चौंक जाएंगे। एक बच्ची की छोटी सी भूल उसके जिंदगी के लिए बड़ा एक्सीडेंट बन सकती थी। दरअसल वैंकुवर के एक डॉक यानि नाव में एक छोटी सी बच्ची को सी-लॉयन को देखना का इतना क्रेज था कि समझिए बच्ची की जिंदगी के लिए बस खतरे की घंटी बजने ही वाली थी कि एक इंसान फरिश्ता बनकर उसे बचा लाया।

दरअसल, वैंकुअवर में एक डॉक के नजदीक एक सी-लॉयन आ गई और वह नाव में सवार लोगों को देखकर उसके आस-पास चक्कर लगाने लगी। लोगों में उसे देखने का उत्साह जाग उठा। बच्चे तो फिर बच्चे होते हैं। उनकी आंखों से वो कैसे ओझल हो सकती थी। उसे देखने के लिए बच्ची ने पहले उसकी ओर इशारा किया। उसके हाथों के इशारे को देखकर सी-लॉयन को गुस्सा आया और वह बच्ची पर लपका। इस दफे तो बच्ची बच गई लेकिन दोबारा बच्ची उस नाव पर बैठी ही थी कि पलक झपकते ही वो उसे वहां से तूफान की तरह उठा ले गया। बच्ची की पूरी फैमिली इस इंसीडेंट को देखकर शॉक में है। यह तो अच्छा हुआ कि बच्ची को जरा सी खरोंच भी नहीं आई।
यह तो अच्छा था कि जैसे ही उसने बच्ची को खींचा पीछे से एक फिशरमैन पानी में छलांग लगाकर उसे बचा लाया। यह आदमी उसके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं था। यूटयूब पर पड़े इस वीडियो का अब तक 1.5 मिलियन पेज व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल इस वीडियो को माइकल फुजीवाड़ा ने पोस्ट किया है। फुजीवाड़ा ने सीबीसी को इस पूरे इंसीडेंट की जानकारी दी। इस बारे में फुजीवाड़ा का कहना है कि ऐसे तो वह डॉक पर हमेशा जाते हैं लेकिन इस तरह का वीडियो पहले कभी कैप्चर नहीं किया है।
देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications