अपने हाथों से टिफिन का खाना भिखारी को खिलाती दिखी बच्ची, VIDEO देखकर इमोशनल हुए लोग

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं और ये बात सच भी है। बच्चों को ना तो अमीरी-गरीबी का भेद होता है और ना ही छोटे-बड़े का। वे कुछ नहीं देखते। अगर देखते हैं तो बस प्यार। इंटरनेट पर बच्चों के कई वीडियोज उपलब्ध होते हैं, जिनमें वो अपनी क्यूटनेस और भोलेपन से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची अपने टिफिन का खाना एक भिखारी को खिलाती नजर आ रही है।
(वीडियो-नीचे)

भिखारी को खाना खिलाती बच्ची
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची भिखारी को खाना खिला रही है। बच्ची अपने टिफिन से उस भूखे शख्स को खाना दे रही है। ये क्लिप लोगों का दिल जीत रहा है। इंटरनेट पर बच्ची की दयालुता की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।

school girl giving her tiffin to beggar

1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा वीडियो
वीडियो को फेमस अकाउंट @queen_of_valley ने इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और 207k लाइक्स मिले हैं। वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे छोटी बच्ची ने पहले भिखारी को कुछ पैसे दिए। फिर, उसने अपना टिफिन बॉक्स खोला और उसे थोड़े से पानी के साथ एक सैंडविच दिया। जब भिखारी झिझका तो उसने उसे अपने हाथों से खाना खिलाया। प्यारे से इस वीडियो के अंत में बच्ची भिखारी से हाथ मिलती है और फिर वहां से चली जाती है।

क्लिप देखकर इमोशनल हुए लोग
वीडियो पर लाइक्स और रिएक्शन्स की झड़ी लग गई। कई लोगों ने स्कूली बच्ची की इस दयालुता की प्रशंसा की और बताया कि कैसे उसने भूखे भिखारी को अपने टिफिन से खाना खिलाया। एक यूजर ने कहा, 'उसकी मां ने एक राजकुमारी को पाला-पोसा।' एक अन्य ने टिप्पणी की, 'ऐसा महसूस हो रहा है जैसे भगवान उसके करीब हैं और उसका हाथ पकड़ कर उसे खाना खिला रहे हैं,' जबकि एक उपयोगकर्ता ने लिखा, 'मैं क्यों रो रहा हूं!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+