VIRAL: 'बिजली' बनकर छोटे से बच्चे ने दिखाए शानदार मूव्स, नोरा फतेही को दे डाली कड़ी टक्कर

वायरल वीडियो में स्कूल का बच्चा नोरा फतेही के गाने पर शानदार मूव्स दिखा रहा है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Credit:Naughtyworld/Instagram

सोशल मीडिया पर टेलेंट की कोई कमी नहीं है। यहां बच्चे से लेकर बूढ़े तक ने हर काम में महारथ हासिल की हुई है। बॉलीवुड सॉन्ग्स पर भी रील जमकर वायरल होते हैं। नोरा फतेही के डांस मू्व्स के तो सभी दीवाने हैं। एक्ट्रेस के गानों पर समय-समय पर रील्स भी वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक छोटा सा बच्चा भी नोरा फतेही के गाने पर डांस कर रहा है। ये डांस कोई नॉर्मल डांस नहीं बल्कि एक्ट्रेस को टक्कर देने वाला है। इस गाने पर बच्चे के मूव्स देखकर आप भी एक बार को आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

छोटे से बच्चे के किलर मूव्स

छोटे से बच्चे के किलर मूव्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा सा बच्चा डांस कर रहा है। धीरे-धीरे जिस तरह वो अपने डांस मूव्स दिखा रहा है, वो वाकई में हैरान कर देने वाला है। नोरा फतेही के हाय बिजली गाने पर बच्चे का डांस हैरान कर देने वाला है। बच्चा जिस तरह से एक्सप्रेशंस के साथ मूव्स दिखा रहा है, वो काफी शानदार है।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में बच्चे के आस-पास काफी भीड़ नजर आ रही है। बच्चे चिल्लाकर उसका साहस भी बढ़ा रहे हैं। लेकिन डांस करते इस लड़के का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। इतनी भीड़ होने के बावजूद भी उसके कॉन्फिडेंस में कोई कमी नहीं आई। बल्कि वो बस अपने धांसू मूव्स दिखाए जा रहा है।

'लड़के ने आग लगा दी'

'लड़के ने आग लगा दी'

वीडियो देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि नोरा का भाई छोरा। वहीं एक दूसरे यूजर ने इस लड़के का डांस देखकर इसे नोरा फतेही से बेहतर बताया है। उसने कहा कि लड़के ने आग लगा दी है। एक ने कहा कि भाईसाहब, भइया ने फ्लोर पर आग लगा दी। एक अन्य यूजर ने कहा कि इसके आसपास की लड़कियां सावधान रहें।

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

लोगों को खूब पसंद आया वीडियो

वायरल हो रहा ये वीडियो नौटीवर्ल्ड नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 80 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं हजारों लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिए हैं। वाकई इस बच्चे के डांस मूव्स बहुत कमाल के हैं। वीडियो में जिस तरह से स्कूल का ये लड़का एक्सप्रेशंस के साथ डांस कर रहा है, वो काबिलेतारीफ है।

'ऐसा डांस तो नोरा फतेही...'

'ऐसा डांस तो नोरा फतेही...'

लोगों को इस बच्चे का डांस बहुत पसंद आ रहा है। लोगों ने सारे रीलर्स से इस बच्चे को 99 प्रतिशत बेहतर बताया है। लोगों ने कहा कि जितनी भीड़ इस लड़के का डांस देखने के लिए इकट्ठी हुई है, उतनी भीड़ तो नोरा फतेही के डांस पर भी नहीं आती होगी। वहीं कई लोगों को बच्चे के इस टेलेंट पर भरोसा ही नहीं हुआ।

Recommended Video

    Hasin Jahan ने मनाई सरस्वती पूजा, बेटी ने किया 'मैय्या यशोदा' गाने पर डांस | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+