वाह रे शौक! फर्स्ट क्लास की टिकट बुक कर बाजों को करवाया हवाई सफर

सऊदी अरब के राजकुमार का शौक देखिए। अपने बाजों के लिए उन्होंने फ्लाइट की 80 सीटें बुक कराई। सोशल मीडिय पर वायरल हुई तस्वीरें।

नई दिल्ली। कहते है शौक बड़ी चीज है। खासकर सऊदी अरब के लोग अपने शौक के लिए काफी मशहूर है। अगर शौक की बात करें तो सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्‍दुल्‍लाह अपने शौक के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उनके शौक के बारे में कहा जाता है कि वो जहां भी जाते हैं अप ने साथ सोने की गाड़िया लेकर जाते हैं।

 Saudi prince buys 80 plane tickets for unusual guests

अब उनका नया शौक सामने आया है। सऊदी अरब के प्रिंस ने अपने 80 बाजों के लिए टिकट बुक कर उन्हें हवाई सफर करवाया। प्रिंस ने अपने 80 पालतू बाजों के लिए फ्लाइट की मिडिल सीट बुक कराई और उन्हें अपने साथ सफर करवाया। इस दौरान सफर कर रहे लोग हैरान रह गए। हलांकि खाड़ी देशों में लोगों को अपने पालतू जानवरों को साथ ले जाने की अनुमति होती है। विमान कंपनी उन्हें यात्रियों के साथ ले जाने से नहीं रोक सकती है।

लेकिन ये पहला मौका था, जब 80 बाजों को एक साथ ले जाया गया। बाजों के फ्लाइट में सफर की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। इस घटना पर विमान कंपनी का कहना है कि यहां पालतू पशुओं को अपने साथ ले जाना आम बात है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके विमान में सूअरों, पक्षियों और कई अन्य जानवरों क ले जाया जा चुका है। हलांकि ये पहला मौका नहीं है। इससे पहले साल 2004 में सऊदी के राजकुमार अपने साथ विमान विमान में बाजों को ले जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+