Video:सपना चौधरी की डुप्लीकेट मचा रही है तहलका, डांस के दीवाने हो गए लोग

नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 में बतौर प्रतियोगी घर में एंट्री ली है। सपना चौधरी भले ही अपने फैंस,मीडिया और घरवालों से कुछ दिनों के लिए दूर हो गई हैं, लेकिन उनकी एक डुप्लीकेट इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की न केवल देखने में सपना चौधरी की तरह है बल्कि उनके डांस का तरीका भी सपना से मिलता जुलता है।

 Haryanvi dancer who Look like Sapna Chaudhary dance video goes viral on social media

अगर आप गौर से देखेंगे तभी पहचान सकेंगे कि वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की सपना नहीं है। उसका पहनावा भी सपना की तरह है। लोग भी मानते हैं कि डांस कर रही लड़की हूबहू सपना चौधरी की तरह दिखती है। इस डांस वीडियो को 31 अगस्त 2017 को अपलोड किया गया था । अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को त्रिमूर्ति नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। वीडियो अपलोड होने के बाद से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। लोग इस लड़की के डांस की खूब तारपीफ कर रहे हैं और उसे सपना का डुप्लीकेट बता रहे हैं। देखिए वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+